दल्ली राजहराबुधवार 13 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 दल्ली राजहरा में गंभीर हादसा तीन मजदूर की दर्दनाक मौत बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में कल मंगलवार को लगभग संध्या 5:15 से 5.30 बजे के बीच सीवरेज के पाइपलाइन बिछाने के समय एक हृदय विदारक दर्दनाक हादसा हो गया जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है । बीएसपी के अंतर्गत सिवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था । श्री गुरु नानक पूर्व माध्यमिक शाला क्रमांक 2 से लेकर क्रिकेट ग्राउंड तक पाइपलाइन बिछाया जा रहा था । घटनास्थल शहीद वीर नारायण सिंह कबड्डी ग्राउंड से लगभग 50 मीटर की दूरी में निर्माण कार्य में लगभग 10 फीट खोदे गए गड्ढे में जेसीबी मशीन के माध्यम से लगभग 10 फीट लंबा पाइप नीचे उतारा जा रहा था इसी दौरान जेसीबी मशीन की चेन टूटने से पाइप अव्यवस्थित हो गया और गड्ढे में गिर गया ।जिसके कारण अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूर बैसाखीन बाई पति शिव कुमार गोड़ उम्र 50 वर्ष वार्ड क्रमांक 2 कच्चे दफाई दल्ली राजहरा एवं राकेश कुमार ग्राम भैंसबोड़ का पाइप के नीचे आकर मिट्टी के अंदर दब गए तथा एक मजदूर किशन सोरी पिता सुकलाल सोरी उम्र 54 वर्ष वार्ड क्रमांक 7 दल्ली राजहरा का आधा से ज्यादा शरीर भी पाइप के नीचे आने से मिट्टी में दब गया लेकिन सीने के ऊपर का हिस्सा दिख रहा था । तीनों मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक मजदूर ने भाग कर अपनी जान बचाई। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0039.mp4 दुर्घटना का कारण माना जा रहा है लापरवाही ।इतनी गहरी खुदाई के बावजूद ठेकेदार के द्वारा कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं लगाया गया था । साथ ऐसा कोई आपातकालीन व्यवस्था भी नहीं रखी गई थी कि किसी तरह से दुर्घटना घट जाए तो मजदूर को कैसे बचाया जाए । कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति घटना के समय घटना स्थल पर उपस्थित नहीं थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0087.mp4 पाइपलाइन बिछाने के लिए लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा खोदे गए थे। गड्ढे के पास ही 5 फीट मिट्टी का ढेर लगा था जिसके ऊपर खड़ा होकर जेसीबी से कार्य कराया जा रहा था । इस तरह से गड्ढे कुल 15 फीट गहरा हो गए थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0082.mp44:30 घंटे चला शव निकालने का कार्यhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0033.mp4घटना लगभग 5:30 की है लेकिन बचाव का कार्य 6:00 बजे के बाद ही चालू हो पाया । बिना रेस्क्यू टीम के स्थानीय पुलिस प्रशासन आम जनता एवं पत्रकारों की मदद से तीनों व्यक्तियों की लाश को निकाला गया। शाम 6:00 बजे के लगभग चालू हुई शव निकालने का काम 4:30 घंटा चला जो की 10 :35 को समाप्त हुआ जिसमें सबसे पहले किसुन सोरी के बाद राकेश कुमार और अंत में बैसाखीन बाई का शव निकाला गया । पुलिस प्रशासन को भीड़ को काबू करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी जैसे नगर वासियों को जानकारी मिली तुरंत लगभग हजार से भी ज्यादा व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंच गए थे । प्रशासन को बार-बार व्यक्तियों को हटाने के लिए बोलना पड़ा था लगभग 50 से भी ज्यादा पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद थी l बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों के बोलने के बावजूद जनता घटना बचाओ स्थल पर आगे बढ़ जाते थे जिसके कारण भी बचाव के समय में वृद्धि हुआ । सांसद भोज राज नाग सहित पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर प्रशासन एवं बीएससी के अधिकारियों भी रहे घटना स्थल पर मौजूद ।कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग दौरे पर थे ही वे अपने गृह ग्राम अंतागढ़ लौट रहे थे जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई वे वापस घटना स्थल पर पहुंचे । तथा लगभग 2 घंटे तक वहीं बैठे रहे प्रशासन को जल्दी से जल्दी कार्य कार्य में तेजी लाने के लिए कहा । तथा उन्होंने कहा कि जांच उपरांत दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की बात भी उन्होंने कही । पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश कुमार साहू नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जिला महामंत्री सौरभ लूनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी शहीद बीएसपी के अधिकारी वर्ग भी घटनास्थल पर अंत तक रुके हुए थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0078.mp4जैसे ही घटना की जानकारी मिली मुख्य महा प्रबंधक आर बी गहरवार जो की घटना के वक्त शहर से बाहर थे वह भी घटना स्थल पर पहुंचे थे उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है । घटना को कवरेज करने जिले की मीडिया टीम भी दल्ली राजहरा पहुंची थी । पुलिस प्रशासन के जिले के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे ।तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने) बीएसपी प्रशासन से मृतक परिवार के एक व्यक्ति को बीएसपी के अंदर नियमित कर्मचारियों के तौर पर काम पर रखने तथा उचित मुआवजा देने की चर्चा के दौरान मांग रखी है । इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0035.mp4जिले की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची लेकिन नगर वासियों ने दिखाई एक जुटता उपरोक्त घटना में जिले से रेस्क्यू टीम तो नहीं आए थे लेकिन जिस तरह नगर वासियों ने मृतको के शरीर को बाहर निकलने के लिए अपनी संवेदनशीलता दिखाई वह देखने ही लायक थी । कई व्यक्ति इस बचाव के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना भी गड्ढे में उतरे थे। जिसमें पुलिस प्रशासन , पाइपलाइन में काम करने वाले कर्मचारी के साथ दैनिक भास्कर के पत्रकार अजयन पिल्ले भी मृतक व्यक्तियों के शव निकालने में अंत तक लगे हुए थे । देव माइनिंग कंपनी के अधिकारी संजय जैन के द्वारा जेसीबी चालकों को निर्देशित कर सहयोग किया जा रहा था ।Spread the lovePost navigationसंजय बैंस की पहल पर किसान को मिली 38 हजार की लंबित राशि ।