दल्ली राजहरागुरुवार 14 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 शाबास बेटी पूर्वा मेहनत और लगन का फल मीठा होता है, यह फिर साबित कर दिखाया है राजहरा की बेटी पूर्वा सिंह ने। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स संकाय से 95% अंक हासिल कर पूर्वा ने अपने स्कूल, शहर और परिवार का नाम रोशन किया है।राजहरा निवासी अजय सिंह परिहार और श्रीमती प्रेमा सिंह की सुपुत्री पूर्वा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने डीएवी स्कूल दल्ली राजहरा से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की और उस समय भी 93% अंक अर्जित किए थे। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सेक्टर 10, भिलाई के स्कूल में प्रवेश लिया और वहां भी कड़ी मेहनत जारी रखी।पूर्वा के पिता अजय सिंह परिहार दल्ली राजहरा में सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक हैं, वहीं माता प्रेमा सिंह वीरांगना ग्रुप भिलाई की सक्रिय सदस्य हैं। पूर्वा के बड़े भाई हर्षित परिहार गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी से बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। ( पूर्वा अपने मम्मी पापा एवं भाई के साथ )बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। पूर्वा की सफलता पर इष्ट-मित्रों के साथ वीरांगना समूह भिलाई के पदाधिकारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।Spread the lovePost navigationकुसुमकसा में 50 साल पुरानी मांग पूरी, 25 लाख से बनेगा नया खाद गोदाम ।