दल्ली राजहराबुधवार 20 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर दल्लीराजहरा की सड़कों पर भालू की दस्तक से दहशत फैल गई। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे वार्ड क्रमांक-5 स्थित शिकारी बाबा मंदिर परिसर में 2 भालू को विचरण करते देखा गया है । अचानक वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग अनहोनी की आशंका से अपने घरों में दुबक गए, वहीं कुछ उत्सुक युवा वर्ग तथा छोटे-छोटे बच्चे भी भालू देखने के लिए शिकारी बाबा मंदिर परिसर के आसपास पहुंचे थे कई लोग दूर से उसका वीडियो बनाने लगे, वीडियो में छोटे-छोटे नन्हे बच्चों की भी आवाज आ रही है ।जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260519-WA0073.mp4प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू माइंस क्षेत्र के जंगल की ओर से शहर की सीमा में दाखिल हुआ और भालू की संख्या दो थी लोगों का कहना है कि हो सकता है दोनों जोड़ा हो जो काफी देर तक मंदिर परिसर व आसपास की सड़कों पर घूमता रहा। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260520-WA0026.mp4स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले 7-8 महीनों से एक भालू कभी वन विभाग ऑफिस, शताब्दी नगर कॉलोनी, राजहरा बाबा मंदिर, 256 चौक, माइंस ऑफिस तो कभी पुराना बाजार के झरण मंदिर के आसपास देखा जा चुका है। आमतौर पर झुंड में रहने वाले भालू के विपरीत यह अकेला ही विचरण कर रहा है। आशंका है कि वह अपने साथी से बिछड़ गया हो और भोजन-पानी की तलाश में भटक रहा हो । हो सकता है अपने साथी के बिछड़ जाने के कारण उनकी तलाश कर रहा हो ।गर्मी और जलसंकट बना वजहस्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और वन क्षेत्रों में जलस्रोतों के सूखने के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। गर्मियों में जंगलों में भोजन की कमी और पानी की जरूरत बढ़ने से भालू रात या सुनसान दोपहर में बस्तियों की ओर आ जाते हैं।वन विभाग ने जारी की चेतावनीसंतोष कुमार ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा ने बताया कि भालू की वस्तुस्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही जनता से अपील की है: “भालू दिखने पर उसे न छेड़ें, फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें। वन्य जीव से दूरी बनाकर रखें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वैसे तो भालू शांत स्वभाव का प्राणी है, लेकिन विचलित होने पर हिंसक हो सकता है। उसके तेज नाखून से जान का खतरा भी हो सकता है।”नगरवासियों की मांग नगरवासियों ने वन विभाग और प्रशासन से शहर में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को गंभीरता से लेने की मांग की है। लोगों ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।फिलहाल मंदिर क्षेत्र और आसपास के वार्डों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है।Spread the lovePost navigationडीजल संकट से राजहरा खदान समूह प्रभावित, ठेका कर्मी हुए बेरोजगार हस्तक्षेप के लिए छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन । योगेंद्र सिन्हा ‘गांधी’ की पहल रंग लाई: डीएमएफ से डौंडी ब्लॉक के स्कूलों को मिले 1.77 करोड़, बनेंगे अतिरिक्त कक्ष व शौचालय