दल्ली राजहरा
बुधवार 20 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र कुमार सिन्हा ‘गांधी’ की पहल पर जिला खनिज न्यास निधि से डौंडी ब्लॉक के स्कूलों के लिए 177.62 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जर्जर भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष, किचन शेड व शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। स्वीकृति पत्र की प्रति मंडल अध्यक्ष को सौंप दी गई है।

 

योगेंद्र सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर उन्होंने खुद प्रधान पाठकों से आवश्यकताओं की सूची तैयार की थी। “स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय नहीं थे, कई जगह बच्चे टूटे कमरों में पढ़ने को मजबूर थे। हमने पूरी सूची बनाकर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के माध्यम से कलेक्टर से चर्चा की। डीएमएफ की राशि से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा था,” सिन्हा ने कहा।
उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी को भी शालाओं की समस्याओं से अवगत कराया था। सूची के अनुरूप अब डौंडी ब्लॉक के 22 स्कूलों में निर्माण कार्य होंगे।

मुख्य कार्य जिनके लिए राशि स्वीकृत हुई:
अतिरिक्त कक्ष निर्माण ज्यादातर स्कूलों में 8.07 लाख रुपये प्रति कक्ष की दर से नए कमरे बनेंगे, ताकि बच्चों को बैठने की पर्याप्त जगह मिले।
शौचालय निर्माण: कन्या आश्रमों व अन्य स्कूलों में 1.81 लाख रुपये प्रति यूनिट की लागत से अलग शौचालय बनेंगे।
किचन शेड: मध्यान्ह भोजन के लिए डौंडी कन्या आश्रम व खलारी में किचन शेड का निर्माण होगा।

स्वीकृत कार्यों की सूची:
स्कूल का नाम—–कार्य —राशि
शास. कन्या आश्रम पू.मा.शा. कुसुमकसा अति. कक्ष 8.07 लाख
शास.पू.मा.शाला धुरवा टोला अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. कन्या आश्रम प्रा.शाला घोठिया अति. कक्ष 8.07 लाख
शास.प्राथ. शाला कं.02 सिंगनवाही अति. कक्ष 8.07 लाख
शास.प्राथ. शाला काड़े अति. कक्ष + शौचालय 9.88 लाख

 

शास.पू.मा.शाला मरदेल अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. प्राथ.शा. मडियाकट्टा पटेली अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. प्राथ. शाला पेण्ड्री अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. प्राथ. शाला गिधाली अति. कक्ष 8.07 लाख
शास.प्राथ.शा. जबकसा मरदेल अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. कन्या आश्रम पू.मा.शा. डौंडी अति. कक्ष + किचनशेड 21.57 लाख
शास.पू.मा.शा. सिंगनवाही अति. कक्ष 8.07 लाख
शास. प्राथ. शाला कोकान टेकाढोड़ा अति. कक्ष 8.07 लाख
शास.प्रा.शा. कं.01 खलारी नवीन शौचालय + किचनशेड 8.78 लाख
शास. पूर्व मा. शाला बिटाल शौचालय 1.81 लाख
शास.प्रा.शा.कं.03 खलारी शौचालय 1.81 लाख
शास.पूर्व मा.शाला पचेड़ा शौचालय 1.81 लाख
शास.पू.मा.शा. कटरेल बम्हनी शौचालय 1.81 लाख
शास.पू.मा.शाला ढोर्रठिमा शौचालय 1.81 लाख

योगेंद्र सिन्हा ने कहा कि डीएमएफ की राशि का सही उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में हो, यह उनकी प्राथमिकता है। “बेटियों को स्कूल में शौचालय न होने से परेशानी होती थी। अब अलग शौचालय बनने से उनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी। कमरे बनने से बैठने की समस्या खत्म होगी,” उन्होंने कहा।
स्थानीय शिक्षकों और पालकों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि बरसों से लंबित मांग पूरी होने से स्कूलों का माहौल बदलेगा।
यह पहल दिखाती है कि जमीनी निरीक्षण और ठोस प्रस्ताव से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों तक पहुंचाया जा सकता है
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!