दल्ली राजहरागुरुवार 21 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दल्ली राजहरा इकाई ने रेलवे की पहल पर खुशी जताई है। मंडल रेल प्रबंधक (SECR) के शहर आगमन पर चैम्बर अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने सदस्यों के साथ मुलाकात कर दल्ली राजहरा स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त बनाने और ट्रेन की बोगी 8 से बढ़ाकर 12 करने पर धन्यवाद दिया।यात्रियों की सुविधा के लिए रखीं ये प्रमुख मांगें:डीआरएम और सीनियर DCM से चर्चा के दौरान अध्यक्ष कुकरेजा ने कहा कि यात्रियों का दबाव देखते हुए अंतागढ़-रायपुर ट्रेन में भी कोच की संख्या बढ़ाकर 12 की जाए और एक वातानुकूलित बोगी जोड़ी जाए। साथ ही दल्ली-राजहरा दुर्ग डेमू ट्रेन जो अभी सप्ताह में तीन दिन चलती है, उसे यात्रियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए सप्ताह के सातों दिन नियमित किया जाए।व्यापारियों के हित में उठाया मुद्दा: चैम्बर ने दल्ली राजहरा मैन मार्केट में विस्थापित अलॉटमेंट और नॉन-अलॉटमेंट वाले व्यापारियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार करने की मांग रखी। कुकरेजा ने कहा कि ये सभी मांगें आम यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहद जरूरी हैं।इस अवसर पर इकाई महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल, प्रमुख सलाहकार संजय बैस, झूमर लाल छाजेड़, राजू सोनी, व्यापारी संघ से अशोक लोहिया, प्रेम जैसवाल और अनाज किराना संघ से सुरेश जैसवाल मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationपेट्रोल-डीजल की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र सरकार से कीमतें वापस लेने की मांग ।