दल्ली राजहरारविवार 7 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार 7 जून को तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने न्यू बस स्टेशन के पास तहसील साहू सदन के सामने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस बार का वृक्षारोपण सिर्फ रस्म अदायगी नहीं था, बल्कि पौधे से पेड़ बनने तक की जिम्मेदारी का संकल्प था।तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू ने बताया कि प्रदेश साहू संघ के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें शुद्ध हवा-पानी मुफ्त में देती है और बदले में कुछ नहीं मांगती। हमारा भी फर्ज बनता है कि प्रकृति को सहेजकर रखें। इसी सोच के साथ साहू सदन के सामने करंज का पौधा रोपा गया। करंज का चयन सोच-समझकर किया गया क्योंकि बड़ा होकर यह घनी छाया तो देता ही है, साथ ही इसे पशु नहीं खाते। इससे देखभाल की जरूरत कम पड़ती है और पौधे के पेड़ बनने की संभावना बढ़ जाती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने शीतल साहू और उनकी पूरी टीम को मानव समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है और इसे बचाना बेहद जरूरी है। शीतल साहू ने वृक्षारोपण कर समाज को नई राह दिखाई है। मगर साथ ही चेताया कि पौधा लगा देना ही वृक्षारोपण नहीं है। वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब पौधे से पेड़ बन जाने तक उसकी देखभाल की जाए। समय पर खाद-पानी देने के साथ पशुओं से बचाने के लिए सुरक्षित घेरा भी बनाना होगा।तहसील साहू संघ के सचिव राजेश कुमार साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की बात का पूरा पालन करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि तहसील साहू संघ पौधे से पेड़ बन जाने तक पूरी जिम्मेदारी से उसकी रक्षा करेगा। तहसील साहू संघ अध्यक्ष सीतलाल साहू ने तहसील साहू संघ के अंतर्गत आने वाले सभी परिक्षेत्र के सदस्यों से अपील किया कि अपने-अपने घरों में एक-एक पौधे अवश्य लगाए ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू, सचिव राजेश कुमार साहू, नूतन साहू, खूबलाल पितांबर साहू, श्रीमती चम्पा साहू, राधा साहू, श्रीमती उमा, श्रीमती तरुणा, पीयूष, हेमंत, राजकिशोर, भोजराम, नवीन, चंदन, पारस, देवेंद्र, तोमन साहू सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।गांधी चौक परिक्षेत्र के सामाजिक महिलाओं के द्वारा घर में किया गया पौधा रोपण Spread the lovePost navigation“संडे मेगा स्टोरी” के 43 वें अंक में आज रविवार 7 जून को पढ़िए रमेश कुमार शिक्षक की कहानी जिन्होंने प्राथमिक शाला के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया । भोपाल में चला छत्तीसगढ़ का पंजा, 48 वीं नेशनल आर्म रेसलिंग में 4 गोल्ड समेत 6 पदक झटके ,दल्ली राजहरा के “आशीष कांडे” को मिला गोल्ड ।