दल्ली राजहरा
सोमवार 08 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 अमर दास बने डबल गोल्ड किंग, “चैंपियन ऑफ चैंपियन”का ताज भी छिना ।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 जून 2026 को हुई 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना पंजा दिखा दिया। देशभर के दिग्गजों के बीच छत्तीसगढ़ ने 4 गोल्ड सहित कुल 6 पदक जीतकर पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
इस चैंपियनशिप के सबसे बड़े हीरो बने छत्तीसगढ़ के अमर दास। अमर दास ने 60 किलोग्राम वर्ग में कमाल करते हुए बाएं और दाएं दोनों हाथों से गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। यही नहीं, अमर दास 60 किलोग्राम वर्ग में “चैंपियन ऑफ चैंपियन” का खिताब जीतकर सबके चैंपियन बन गए। 60 किलो से 100 किलो वर्ग तक की ओपन फाइट में भी अमर दास रनरअप रहे और सिल्वर अपने नाम किया। एक खिलाड़ी, दो गोल्ड, एक चैंपियन खिताब और एक रनरअप – अमर दास ने अकेले ही पदकों की झड़ी लगा दी।
अमर दास के अलावा 100 किलोग्राम दाएं हाथ वर्ग में आशीष कांडे ने गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। जूनियर वर्ग में भी छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। मिथिलेश खरे ने 100 किलोग्राम बाएं हाथ जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं 75 किलोग्राम दाएं हाथ वर्ग में लोकेश लेंझारे ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश की झोली में एक और पदक डाला। तथा अरविन्द साहू ने 60 kg सीनियर वर्ग मे चौथा स्थान प्राप्त किया । इनका प्रयास बहुत अच्छा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ राज्य आर्म रेसलिंग क्लब ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है। क्लब ने कहा कि भोपाल की टेबल पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि यहां के पंजे में कितना दम है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!