दल्ली राजहरासोमवार 8 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541जनमुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा ने सौंपा ज्ञापन । बसंत रावटे सचिव जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में मुख्य महा प्रबंधक (खदान), लौह अयस्क समूह राजहरा को राजहरा खदान समूह में कार्यरत कर्मचारियों के 4 सूत्रीय मांगो पर सकारात्मक निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा है। जिसमें लिखा है कि 👉 (1 ) माइंस में कार्यरत् श्रमिको की सुरक्षा के प्रति माइंस के सभी नियमो का पालन किया जाए ।👉 (02) ठेकेदार के निविदा कार्य में नियमित शर्तों के अनुसार श्रमिको को कार्य में नियोजित किया जाए ।👉(03) ठेकेदार के निविदा कार्य में श्रमिको के निधन, सेवा निवृत्ति एवं किसी कारणो से वंचित हुए है उनके स्थान पर नया श्रमिक को नियोजित किया जाए।👉 (04) आर.एल.सी. (केन्द्रीय) रायपुर के आदेश का पालन करते हुए श्रमिक को कार्य में नियोजित किया जाए ।अंत में उन्होंने श्रमिक हित में लम्बित सभी 4 मांगो पर त्वरित कार्यवाही करने की निवदेन किया है। ज्ञापन की कापी अनुविभागीय अधिकारी, दल्ली राजहरा को भी सौंपा है ।Spread the lovePost navigationभोपाल में चला छत्तीसगढ़ का पंजा, 48 वीं नेशनल आर्म रेसलिंग में 4 गोल्ड समेत 6 पदक झटके ,दल्ली राजहरा के “आशीष कांडे” को मिला गोल्ड । चिपरा में प्रेरणास्रोत गैंद सिंह नायक की प्रतिमा का भव्य अनावरण |