दल्ली राजहरासोमवार 8 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले – “उनका जीवन एक पाठशाला है ।” ग्राम चिपरा में रविवार को इतिहास रचा गया। अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज एवं हल्बा कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा समाज के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री गैंद सिंह नायक जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। शोभायात्रा से शुरू हुआ यह समारोह श्रद्धा, एकता और संकल्प का संगम बन गया।प्रातः पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। मुख्य समारोह में अतिथियों ने विधिवत प्रतिमा का अनावरण किया। वक्ताओं ने श्री नायक जी के सामाजिक योगदान, नेतृत्व और समाज उत्थान के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रमुख निजाम सिंह कोसमा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, राजा राम तारम, छत्तर कोमा, सुखित राणा, अंजोर अलेन्द्र, माखन कोठारी, बंसी राम रावटे, रामहू चुरेंद्र, कौशल राम गांवरे, रेखा बाई कोठारी, ननकी बाई पिस्दा, अंजू कोसमा, वेद बाई पिस्दा सहित ग्राम के कर्मचारी व सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।समारोह में सामाजिक परिचर्चा, उद्बोधन और सामुदायिक कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने समाज को एकता, शिक्षा और विकास के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। अंत में सामाजिक भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. गैंद सिंह नायक का जीवन सेवा, समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाती रहेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज तथा हल्बा कर्मचारी प्रकोष्ठ, ग्राम चिपरा द्वारा किया गया।Spread the lovePost navigationजन मुक्ति मोर्चा ने मुख्य महा प्रबंधक राजहरा खदान समूह को सौंपा 4 सूत्रीय मांगपत्र | रमेश धनकर के खेत में लगी आग पर वक्त रहते पाया काबू | बोले बैंस -पैरावट की आग नामुमकिन थी, पर जनसेवा के आगे आग भी हारी ।