दल्ली राजहरामंगलवार 09 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 पूर्व जनपद सदस्य और जनसेवक संजय बैंस की तत्परता ने एक बार फिर कुसुमकसा को बड़ी जन-धन हानि से बचा लिया। गत दिनों किसान रमेश धनकर के 6 एकड़ खेत में रखे पैरावट में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।दरअसल रमेश धनकर ने 2 एकड़ के पैरे से पशुओं के लिए करीब 50 क्विंटल से ज्यादा कुट्टी काटकर एक तरफ रखी थी। बाकी 4 एकड़ का पैरावट दूसरी ओर ढेर में लगा था। अचानक लगी आग की लपटें कुट्टी और बस्ती की ओर बढ़ने लगीं। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत संजय बैंस को मोबाइल पर सूचना दी।जानकारी मिलते ही संजय बैंस बिना एक पल गंवाए अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों के साथ मिलकर उन्होंने आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 50 क्विंटल कुट्टी को तो बचा लिया, मगर तब तक 4 एकड़ का पैरावट पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0070.mp4संजय बैंस ने बताया कि आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन अगर वक्त पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पैरावट घर की बाड़ी में ही रखा था और चारों तरफ घना रिहायशी इलाका है। आग की एक चिंगारी भी अगर घरों तक पहुंच जाती तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल था। टीम की सूझबूझ से संभावित हानि को टाल दिया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0071.mp4बैंस ने कहा कि पैरावट बेहद ज्वलनशील होता है। एक बार आग लग जाए तो बुझाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। फिर भी जनसेवा के जज्बे ने आग को हरा दिया।इस सेवा कार्य में संतोष जैन अध्यक्ष राम जानकी सेवा समिति गोबिंद सिन्हा भीषम ठाकुर पुष्पजीत बैस कमलकान्त साहू देवराज जैन उपस्तिथ रहे ।Spread the lovePost navigationचिपरा में प्रेरणास्रोत गैंद सिंह नायक की प्रतिमा का भव्य अनावरण | ढोरी ठेमा के लाल ने रचा इतिहास ,राइफलमैन भोजराम साहू को राष्ट्रपति से मिला “शौर्य चक्र” |