दल्ली राजहरा
सोमवार 15 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 गर्मी तेज है और पानी को लेकर शहर में कुछ भ्रामक बातें भी चल रही हैं। नगरपालिका अध्यक्ष  तोरण लाल साहू ने साफ किया है कि शहर के नागरिक झरने के कुंड का पानी पीने में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि कुंड का पानी केवल निस्तारी, बर्तन धुलाई और बच्चों के कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों के लिए ले जाया जाता है। पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नगरपालिका ने बोर और पाइपलाइन के जरिए की है।

 

`वार्ड 10 और 12 में पर्याप्त पानी` 
वार्ड क्रमांक 10 व 12 के रहवासियों के लिए 4 शासकीय बोरवेल से पाइपलाइन के माध्यम से नियमित पेयजल सप्लाई हो रही है। पूरे नगरपालिका क्षेत्र में कुल 187 बोर चालू हैं, जिनसे पूरी आबादी को शुद्ध पानी दिया जा रहा है। बीएसपी क्षेत्र के लिए बीएसपी ने अलग से पानी की व्यवस्था की हुई है।

अध्यक्ष ने कहा कि इस साल गर्मी अधिक होने से जलस्रोतों में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन पेयजल की कोई किल्लत नहीं है। नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
जलवर्धन योजना जल्द
आगामी समय में शहर की बढ़ती मांग को देखते हुए जलवर्धन योजना को अति शीघ्र लागू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में भी पानी की आपूर्ति बिना बाधा जारी रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!