दल्ली राजहरा
मंगल वार 16 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 राजधानी रायपुर में 14 जून को संपन्न हुई 26वीं ग्रीष्मकालीन राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में दल्ली राजहरा कराते क्लब के खिलाड़ियों ने तहलका मचा दिया। 

 

क्लब ने 5 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 14 पदक जीतकर दल्ली राजहरा का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। सहायक प्रशिक्षक किशन विभार और समीर सेन के मार्गदर्शन में बच्चों ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया कि सभी आश्चर्यचकित रह गए।

पदक विजेताओं की सूची  
1. कु. लीलम साहू: 2 सिल्वर मेडल
2. भावना साहू: 2 कांस्य पदक  
3. नितिन नाग: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक
4. नयन दीप: 2 कांस्य पदक
5. सत्यम कुमार भारती: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक
6. जोगेश्वर कुमार दुर्गा: 1 सिल्वर + 1 कांस्य पदक
7. सागर: 2 कांस्य पदक

पदक विजेताओं को कराते क्लब के सचिव राजेन्द्र बेहरा ने बधाई दी। श्री बेहरा, जो छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ आईओसी राजहरा के अध्यक्ष भी हैं, ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शहर के लिए प्रेरणा है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!