दल्ली राजहरामंगल वार 16 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउण्डेशन ‘DB ग्रुप’ को रेड ड्रॉप एवं सेवक जन फाउंडेशन भिलाई द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था पिछले 11 साल से निरंतर रक्तदान सेवा कर रही है। इस दौरान DB ग्रुप ने लगभग 8000 यूनिट रक्तदान कर हजारों मरीजों की जान बचाने में मदद की है। जनसेवा और बेजुबान जीवों की सेवा के लिए राज्य की अन्य संस्थाओं द्वारा भी संस्था को सम्मानित किया जाता रहा है।दीपक साहू ने बताया कि यह सम्मान सभी रक्तवीरों, रक्तवीरांगनाओं और सहयोगियों को समर्पित है। इस सम्मान से नई पीढ़ी को नेक कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी। रक्तदान के लिए जागरूकता अभियानDB ग्रुप समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करता है। शिविरों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। संस्था के प्रयासों से अब मरीजों के परिजन भी रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं, ताकि रक्त के अभाव में कोई अकाल मृत्यु न हो।इस सम्मान पर संस्था के सदस्य नियाज़ खान, सूरज गुप्ता, पवन सोनी, लक्ष्मण देवांगन, हेमंत गौतम, भरत देवांगन, सुमित जैन, दानेश आर्य, ऋषि ठाकुर, मजीद खान, संतोष रात्रे और अश्वन मानकर ने रेड ड्रॉप के सूरज साहू व सेवक जन के विकास जायसवाल का आभार व्यक्त किया।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के कराते खिलाड़ियों का जलवा: राज्य चैंपियनशिप में 14 पदक जीतकर रचा इतिहास ..! सफल श्रीलंका दौरे से वापस आने पर डी – मैक के संस्थापक विजय बोरकर का हुआ गर्म जोशी से स्वागत..!