दल्ली राजहरागुरुवार 18 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 कृषि विभाग ने किया वितरण। मंजू बैस बोलीं- रासायनिक खेती धीमा जहर है, जैविक खेती और वृक्षारोपण की अपील ग्राम पंचायत अरमुरकसा में कृषि विभाग के तत्वावधान में 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर वितरित किए गए। यह वितरण जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस के सार्थक प्रयासों से संभव हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी वाई.आर. देहारी ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने की। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैस एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्री हलधर गोरे उपस्थित रहे।सरपंच ने जताया आभार स्वागत भाषण में सरपंच हलधर गोरे ने कहा, हमने अपने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैस जी को बताया था कि हमारे गांव में उद्यानिकी विभाग तो है, परंतु किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनके प्रयासों से आज हमारे गांव के 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।कृषि सभापति ने जल संचय पर दिया जोर अध्यक्षता करते हुए श्रीमती आशा आर्य ने कहा, ये स्प्रेयर आपको मिल रहे हैं तो यह आपकी सक्रिय जनपद सदस्य बहन मंजू बैस के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आपकी आवाज को कलेक्टर महोदया तक पहुंचाया। इससे आप उन्नत किसानी की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने किसानों को जल संचय के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।मुख्य अतिथि मंजू बैस का उद्बोधनमुख्य अतिथि श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा, मुझे सबसे अधिक खुशी तब मिलती है जब मेरा प्रयास जमीन स्तर पर दिखाई देता है। आपने समस्या बताई, हमने उसे कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया और आज सफलता मिली।उन्होंने किसानों से अपील की, यदि हम लगातार रासायनिक खेती करेंगे तो हम धीरे-धीरे धीमा जहर का सेवन कर रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। हमें कृषि विभाग की मदद से धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। अभी 42-43 डिग्री तापमान सहना पड़ रहा है, यदि पौधे नहीं लगाए तो तापमान और बढ़ जाएगा।उन्होंने सभी किसानों के उज्ज्वल भविष्य और उज्ज्वल किसानी की कामना की।कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के अधिकारी श्री चेतन लाल भुआर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंच, कृषक संतोष लेडिया, नरेश केरम, राकेश नसर्वास, मुकेश मेरिया, इमन लाल, रामाधार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationसरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नवीन प्रवेश उत्सव, दीप प्रज्वलन कर सत्र का शुभारंभ..! बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोरी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार ..!