दल्ली राजहरागुरुवार 18 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई :-2 स्कॉर्पियो, 1 टैंकर सहित 6 वाहन जप्त। 490 लीटर चोरी का डीजल, 40 हजार नकदी भी बरामद जिले में लगातार ट्रक-बसों से हो रही डीजल चोरी पर बालोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0058.mp4पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।कैसे हुआ खुलासा दिनांक 13.06.2026 को नाकेबंदी के दौरान 2 आरोपी शिवपाल सिन्हा एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार, सुमो गोल्ड, स्कॉर्पियो, 1 मोबाइल फोन व 490 लीटर चोरी का डीजल, कुल कीमती 5,51,000/- रुपये जप्त किया गया था। फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान साइबर सेल व थाना बालोद की संयुक्त टीम को सुराग मिला। टीम ने रायपुर के उरला क्षेत्र में एक किराए के मकान में दबिश देकर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के दुपवाड़ा निवासी क्रिश के माध्यम से उनकी पहचान भिलाई के गणेश साव से हुई थी। गणेश साव उन्हें गैलन, पाइप देकर स्विफ्ट डिजायर व स्कॉर्पियो से डीजल चोरी कराता था। आरोपियों ने बताया कि दिनांक 03.06.2026 से 07.06.2026 एवं 10, 11.06.2026 को लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुन्दा, कुम्हारी क्षेत्र में ट्रक-बसों के डीजल टंकी का ताला तोड़कर गैलन में डीजल चोरी किया जाता था।कितना माल बरामद आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश पासिंग की 2 स्कॉर्पियो वाहन, 1 टैंकर वाहन, 3 मोबाइल फोन, 37 प्लास्टिक गैलन व 40,000 रुपये नकद जप्त किए गए हैं। मामले में अभी तक कुल 6 वाहन जप्त किए जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपी सोनू वाल्मिकी, गणेश साव, अरुण फुलेरिया, तुषार माली, राहुल चंदेल, राकेश चंदेल, होकम सिंह मालवी, विरेन्द्र सिंह, हर्षित हरमुन, धरमराज फुलेरिया। पूर्व में शिवपाल सिन्हा व देवेन्द्र विश्वकर्मा गिरफ्तार। सभी आरोपियों को 17.06.2026 को गिरफ्तार कर 18.06.2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।टीम को मिली सराहनाइस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. हरिश्चंद्र सिन्हा, आरक्षक संजय सोनी, बनवाली साहू, भूपेश साहू, लक्ष्मण साहू, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य व अन्य जवानों का विशेष योगदान रहा।Spread the lovePost navigationमंजू संजय बैंस के प्रयास ने लाया रंग अरमुरकसा के 35 किसानों को मिले बैटरी चलित स्प्रेयर..! न्यू आशा टॉकीज भूमि विवाद: राजहरा व्यापारी संघ ने भ्रामक खबरों का किया खंडन, कहा – स्वामित्व कुकरेजा और जायसवाल के पास