दल्ली राजहरा
सोमवार 22 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
पूर्व निदेशक डॉ. शोएब अहमद और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आरती शर्मा ने सिखाए परिवर्तन प्रबंधन के मंत्र

तेजी से बदलते औद्योगिक परिवेश में अधिकारियों को तैयार करने के उद्देश्य से BSP समूह खदानों द्वारा 2 दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का विषय तेजी से हो रहे परिवर्तनों के दौर में टीम का नेतृत्व रखा गया है।

 

यह कार्यशाला 22 और 23 जून 2026 को माइन वेस्टिब्यूल ट्रेनिंग सेंटर, MVTC राजहरा में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का संचालन प्रख्यात प्रबंधन विशेषज्ञ और SAIL के पूर्व निदेशक वाणिज्य डॉ. शोएब अहमद तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित नेतृत्व प्रशिक्षक एवं इमेज कंसल्टेंट सुश्री आरती शर्मा कर रहे हैं।

 

 

कार्यशाला में बदलते कार्य परिवेश में नेतृत्व, प्रभावी संचार, टीम निर्माण, परिवर्तन प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। प्रतिभागी समूह गतिविधियों, विचार विमर्श और अनुभव साझा करने के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को नेतृत्व कौशल विकसित करना और कार्यस्थल पर टीमों का प्रभावी संचालन करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान व सुझाव देना है।
यह कार्यक्रम श्री आर. बी. गहरवार ( मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खान समूह ) के मार्गदर्शन में MVTC टीम द्वारा आयोजित किया गया है। यह BSP समूह खदानों के अधिकारियों के नेतृत्व विकास और क्षमता संवर्धन के सतत प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!