दल्ली राजहरा
रविवार 28 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
अरमुरकसा के राम जानकी मंदिर निर्माण के लिए संजय बैस ने की ₹62 हजार देने की घोषणा, सुशासन की सरकार की भावना साकार
सेवा ही सच्चा जश्न होता है – इस भाव को चरितार्थ करते हुए जनपद सदस्य मंजू संजय बैस एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ का दिन स्वास्थ्य सेवा के नाम किया। दंपत्ति ने उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर “पोलियो मुक्त भारत” की परिकल्पना को मजबूती दी।

इस अवसर पर जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए अपने निधि से 2 स्टील चेयर भेंट कीं। उन्होंने बताया कि केंद्र में धूप, पानी और बरसात से आने-जाने वालों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उनके प्रयासों से ₹15 लाख की लागत से एक सुंदर डोम शेड का निर्माण कराया गया है। आज उसी शेड के नीचे मरीजों के लिए स्टील चेयर भी उपलब्ध कराई गई हैं।

पालक स्वयं जागरूक हैं, बच्चे छूटे नहीं”
पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद मंजू बैस ने कहा, “आज देश पोलियो मुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित है। आज हम दोनों दंपत्ति ने सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। खुशी की बात है कि पालक स्वयं जागरूक हैं और अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलवाने ला रहे हैं। सुशासन की सरकार का मतलब यही है – समय पर सेवा और हर नागरिक तक पहुंच।”
मंदिर निर्माण के लिए ₹62 हजार की घोषणा
वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर संजय बैस ने सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्राम पंचायत अरमुरकसा स्थित राम जानकी मंदिर के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने राम जानकी सेवा समिति के संरक्षक होने के नाते समिति को ₹51,000 एवं अपनी व्यक्तिगत ओर से ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की। कुल ₹62,000 की यह राशि मंदिर निर्माण में सहायक बनेगी।

जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया आभार ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनस्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानीन बहनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दंपत्ति को शादी की सालगिरह की बधाई दी और उप स्वास्थ्य केंद्र में डोम शेड एवं स्टील चेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

 

इस पुण्य अवसर पर सरपंच वेद बाई पिस्दा, उप सरपंच नितिन जैन, कुसुमकसा ग्राम पंचायत के पंच संतोष जैन, पंकज जेठवानी, खेमिन निर्मलकर, उप स्वास्थ्य केंद्र की सुपरवाइजर श्रीमती पुष्पा सपाटे, डॉ. श्री तामेश्वर भुआर्य, द्रोपती भरतद्वाज, श्रीमती बुधयारीन कोठारी रमशीला मण्डवी सुकमा नागेंद्र सहित गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने दंपत्ति के इस सेवा भाव की सराहना की।

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!