दल्ली राजहरासोमवार 06 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 “डीएवी स्कूल के पास गड्ढे से हादसे का खतरा” दल्लीराजहरा के डीएवी इस्पात स्कूल सीनियर विंग के पास सिवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़े गए गड्ढे से हादसे की आशंका बढ़ गई है। बरसात के कारण वहां मिट्टी धंसकर गड्ढा बन गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने इस संबंध में टाउनशिप के नगर प्रशासक मंगेश सेलकर और राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार से चर्चा की। राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि स्कूल के सामने लगभग 10 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा छोड़ दिया गया है। वार्डवासियों ने कई बार शिकायत की है कि इस गड्ढे में अब तक कई पशु गिर चुके हैं। बरसात में पानी भरने से यह और खतरनाक हो गया है। कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि अवांछित घटना से बचने के लिए उक्त स्थानों पर अति शीघ्र मुरम डालकर समतल किया जाए।नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों ने समतलीकरण का काम कल तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। इससे डीएवी स्कूल आने वाले बच्चों और पालकों को राहत मिलेगी और किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकेगा।कीचड़ में तब्दील हो गई है सड़क।Spread the lovePost navigationपद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को लौह अयस्क समूह दल्ली-राजहरा ने दी “भावभीनी श्रद्धांजलि”..! ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर जन मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन ।