दल्ली राजहरासोमवार 06 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने लौह अयस्क खदान राजहरा में काम करने वाले ठेका श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार 6 जुलाई 2026 को बीएसपी माइंस ऑफिस के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे हुए इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों ठेका श्रमिक शामिल हुए।प्रदर्शनकारियों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। नारे में ठेका श्रमिकों को नाइट अलाउंस 180 रुपये और माइंस अलाउंस 150 रुपये देने, लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग प्रमुख रही। प्रदर्शन से पहले संगठन के साथी सुबह 11 बजे जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय में एकत्रित हुए थे।प्रदर्शन के बाद जन मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान के नाम सहायक प्रबंधक शेख शिरीन को ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक की अनुपस्थिति के कारण संगठन ने प्रबंधन को मांगें पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। संगठन ने कहा कि 8 जून 2026 को दिए गए ज्ञापन में उठाई गई ठेका श्रमिकों की मांगे अब तक लंबित हैं। यदि 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के जीत गुहा नियोगी, बसंत रावटे, मूलचंद चंदेल, नवल चन्द्राकर, रूपा साहू, रोहित, सरकार दादा, नरेश नायक, चन्द्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationडीएवी स्कूल के पास गड्ढे से हादसे का खतरा, नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से की समतलीकरण की मांग । डीएवी स्कूल के सामने कीचड़ और गड्ढों से हादसे का खतरा, खदान मजदूर संघ ने उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन