दल्ली राजहरा
सोमवार 06 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आईओसी राजहरा के उपमहाप्रबंधक नगर प्रशासन टाउनशिप को ज्ञापन सौंपकर डीएवी स्कूल के सामने सड़क पर फैले कीचड़ और गड्ढों को तत्काल साफ करने की मांग की।

संघ अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा सिवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए डीएवी स्कूल और कबड्डी मैदान के सामने गहरे गड्ढे खोदे गए थे। लापरवाही के कारण इन गड्ढों में 3 ठेका श्रमिकों की मृत्यु भी हो चुकी है। गड्ढों को मुरम के बजाय काली मिट्टी से भर दिया गया, जो बरसात में धंस गई है। अब पूरी सड़क कीचड़ और फिसलन से भरी है। इससे रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूल आने वाले बच्चों, पालकों और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजहरा टाउनशिप आज पूरी तरह गड्ढों और कीचड़ से भरा है। पंडरदल्ली क्षेत्र की सड़कें भी खोद दी गई हैं। लगातार बारिश से स्थिति और खराब हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन विभाग की होगी।

संघ ने मांग की है कि धंसे हुए गड्ढों को मुरम से भरा जाए, सड़क का कीचड़ साफ किया जाए और पूरे टाउनशिप की नालियों की नियमित सफाई हो। प्रतिनिधिमंडल में ललित जैन, विक्टर जान, जीवन साहू और प्रदीप मेंढे शामिल थे।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!