दल्ली राजहरामंगलवार 13 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 ” सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व । “:- चंदूलाल साहू ( डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी ) भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को अटल योग सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि बूथ को मजबूत कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।मुख्य वक्ता चंदूलाल साहू ने शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-संयोजक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति और केंद्र-राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने छोटे से छोटे कार्यकर्ता से संवाद और जनसेवा के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी मनीष झा ने संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन दिया।बैठक में नगर पालिका के नवनिर्वाचित एल्डरमैन का गमछा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया गया। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, राजेश दसोड़े, पुरोबी वर्मा, श्याम जायसवाल सहित मंडल-जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन भूपेंद्र श्रीवास और आभार प्रदर्शन राकेश द्विवेदी ने किया। बैठक का समापन संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationकुसुमकसा भाजपा मण्डल की बैठक, बूथ सशक्तिकरण और विधानसभा जीत पर मंथन । डौंडीलोहारा में 40 साल से काबिज बुजुर्ग महिला को मिला न्याय, तहसीलदार ने अवैध दावे को किया खारिज ..!