दल्ली राजहरा रविवार 19 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिले में नए पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के पदभार संभालते ही बालोद पुलिस में नई ऊर्जा देखने को मिली है। उनके निर्देशन में “मिशन नवचेतना” के तहत 24 घंटे में नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह को ध्वस्त किया गया और जिले में अवैध शराब के 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।MP से पकड़े गए गांजा गिरोह के अंतिम 2 आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डौण्डीलोहारा श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मध्यप्रदेश के रायसेन एवं भोपाल में दबिश देकर थाना डौण्डीलोहारा के एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।9 जून 2026 को ग्राम भेड़ी के पास 5 आरोपियों से 72.621 किलोग्राम गांजा कीमत ₹36.31 लाख, 4 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल सहित कुल ₹40.52 लाख की संपत्ति जब्त की गई थी। रायसेन के राहुल नगर निवासी सतनाम गोड़ और भोपाल के शुकी सेवरिया निवासी भगवान सिंह बंजारा उर्फ भग्गु को गिरफ्तार कर सभी 7 आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे जा चुके हैं।SP श्री चव्हाण ने कहा कि “मिशन नवचेतना” का लक्ष्य नशे के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त कर युवाओं को बचाना और समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाना है।जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापे, 9 गिरफ्तारSP के निर्देश पर 18 जुलाई को जिले भर में अभियान चलाकर आबकारी एक्ट के तहत 09 प्रकरण दर्ज किए गए।थाना देवरी: थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेंडे ने 5 प्रकरण में 24 पाव देशी मदिराऔर ₹200 नगद जब्त किए। थाना बालोद: थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 4 लोगों पर कार्रवाई की।आरोपियों को गिरफ्तार करने मे इनकी रही सहारणीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि अनित राम यादव, साइबर सेल के सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।👉बालोद पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी सूचना मिशन नवचेतना हेल्पलाइन 1933 या 112 पर दें। 👉बालोद पुलिस का संदेश: “सुरक्षित युवा, समृद्ध बालोद”रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationभाजपा का पलटवार: “दल्ली में भेदभाव नहीं, हर वार्ड का समान विकास कर रही है सरकार । “: – सौरभ लुनिया साल्हे में कल, बनगांव-जम्ही में आज: जिओ के जनरेटर के ताले टूटे, 150 लीटर से अधिक डीजल चोरी ।