दल्ली राजहरा रविवार 19 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 जिले में जिओ कंपनी के टावरों पर चोरों ने लगातार धावा बोल दिया है। रिलायंस जिओ इन्फाकाम लिमिटेड के टेक्नीशियन राजकुमार साहू की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने शुक्रवार 18 जुलाई को FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम साल्हे में लगे जिओ टावर के जनरेटर का दरवाजा अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। टावर पर आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए ये जनरेटर लगाया गया है।

 आज 2 और टावरों में तोड़फोड़

 

राजकुमार साहू ने बताया कि आज जब वे ग्राम बनगांव और ग्राम जम्ही में रिलायंस जिओ इन्फा काम लिमिटेड के टावरों की जांच करने पहुंचे तो वहां भी जनरेटर रूम के ताले टूटे मिले। दोनों जगहों से कितना डीजल चोरी हुआ है, इसकी गणना की जा रही है।

 पहले भी हो चुकी बैटरी चोरी

 

टेक्नीशियन के अनुसार पूर्व में ग्राम बनगांव टावर से जनरेटर की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट लोहारा थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

 

राजकुमार साहू ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि लगातार हो रही चोरी से आपातकाल में दूरसंचार सेवा प्रभावित होने का खतरा है।

 

रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!