दल्ली राजहरा सोमवार 20 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ में शंकर साहू_ को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।शंकर साहू की नियुक्ति की खबर मिलते ही बालोद जिले सहित पूरे प्रदेश के साहू समाज में खुशी की लहर है। समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजसेवा में सक्रिय हैं शंकर साहूनवनियुक्त प्रदेश महामंत्री शंकर साहू पूर्व से ही समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ वे कर्मचारियों-अधिकारियों को एकजुट करने के लिए जाने जाते हैं। “समाज को नई ऊंचाई दूंगा” :– शंकर साहू नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री शंकर साहू ने कहा कि “प्रदेश साहू संघ ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। डॉ. नीरेंद्र साहू जी के मार्गदर्शन में कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाकर शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।”💐🌹इन लोगों ने दी बधाई🌹💐शंकर साहू को बधाई देने वालों में महेंद्र साहू (जिला अध्यक्ष साहू संघ बालोद, ) प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बालोद,) तोरण लाल साहू (पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा, ) सूरज गोपाल गंगबेर ( संयोजक कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ बालोद ) दिलीप साहू, शीतल साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) गोविंद साहू,( उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ) युवराज साहू, ( पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) राजेश साहू, सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) धनराज साहू, नंदकिशोर साहू, संगीता साहू, केशव राम साहू, शैलेंद्र साहू, राजकुमार साहू, पवन साहू, नूतन साहू, दिनेश साहू, हेमंत साहू, खेमंत साहू, चंद्रकांत साहू, जगतराम साहू, मक्खन साहू, घनश्याम साहू एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हैं।Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी के 48 वे अंक में आज का विशेष कहानी एक गांव की महिला मुखिया प्रेमा देवी ने ऐसा कार्य कर दिखाया जो पूरे भारत में अद्वितीय है आज उन्हीं की कहानी । “पौधारोपण नहीं, संरक्षण चाहिए” “रिकॉर्ड नहीं, हरियाली चाहिए।” :- छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ।