दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने आज दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जैन भवन चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इसके बाद शाम 6 बजे रैली निकालकर गुप्ता चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में लगातार आ रही अनियमितताओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की।नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर से संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्र-छात्राओं को दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज और अश्रुगैस से रोकने का प्रयास किया। इसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को बलपूर्वक हिरासत में लिया गया। कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा की।पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास से हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर उपस्थित रहे: रवि जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, ईश्वर राव, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, महेंद्र अप्पू, चंद्र प्रकाश सिन्हा, जागेश्वर यादव, शैलेष जैन, प्रवीण शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, संतोष घराना, राघवेंद्र ठाकुर, कृष्णा यादव, प्रदीप साहू, सोहैल, मुरली पटेल, तिलक मानकर, दिनेश उर्वसा, तेजेंद्र प्रसाद, अभय सिंह, राजू विनायक, सोहन खड़से, शफीक कुरैशी, शकील बाबा, अशोक बांबेश्वर, विजय जोगदंड, पिंकू डे, फ्रांसिस कोलिन, भारत देवांगन, जगदीश श्रीवास, संतराम सेन, आशाराम साहू, स्वप्नील तामगाडगे, खिलेश पटेल, नीरज साहू, अशोक मुख्य, विद्या रावटे, जयालक्ष्मी, प्रभा माथनकर, नर्मदा सहारे, चंदा टांडिया, रुक्मणी किशोर, विवेक मसीह, रौशन पटेल, सूरज विभार, पावेन्द्र कोडप्पा, प्राची गायकवाड़, सुमरित उर्वसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।Spread the lovePost navigationझरिया लोहार समाज डौंडी ब्लॉक के अध्यक्ष बने राजकुमार विश्वकर्मा और सचिव की जिम्मेदारी मिली महेश कुमार को । सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग ।