दल्ली राजहरा शुक्रवार 24 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

 भारतीय जनता युवा मोर्चा, दल्लीराजहरा ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज थाना प्रभारी दल्लीराजहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर समाज में वैमनस्य फैलाने और राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं।

 

भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

रामेश्वर साहू, तोरण साहू, महेंद्र सिंह, ललित जैन, मुकेश खस, एम एस श्रीजीत, सुमित जैन, समर्थ लखानी, भूपेंद्र श्रीवास, मेवा पटेल, सागर गनीर, मोहम्मद इमरान, दमनदीप सिंह, विजय भान, बंटी चोपड़े, साहिल सवालकर, राहुल शर्मा, रोहित साहू, रौनक साहू, नदीम बडगूजर, राहुल साहू, प्रदीप कामडीं, उल्लास, विवेक, शेखर करायत, गजेंद्र, पी एस अमान, मनीष सिन्हा, दीपक यारदा, मोंटी छतवाल, मोहर्रम हुसैन, रोशनी यादव, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी ने एक स्वर में दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!