दल्ली राजहरा रविवार 02 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541फाइल फोटोछत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली को इस बार दल्ली राजहरा में बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ समन्वय समिति ने इसके लिए रणनीति तय करने और सालभर के कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए छत्तीसगढ़ भवन, टाउनशिप में एक आवश्यक बैठक आयोजित की।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने की। इसमें छत्तीसगढ़ भवन के विस्तारीकरण, ओबीसी संगठन के गठन और समिति के वार्षिक कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 12 अगस्त को होगा हरेली मिलन समारोहअध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने बताया कि हरेली मिलन समारोह बुधवार 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत खेती-किसानी के पारंपरिक औजारों की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत करते हुए विभिन्न पारंपरिक अकाल और सामूहिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।ये होंगे आकर्षण समारोह में गेंड़ी दौड़, सेक्टर दौड़, नारियल फेंक और रस्सा खींच जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी आनंद लिया जाएगा।संगठन को मजबूत करने पर जोरबैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सुव्यवस्थित संचालन और सालभर होने वाले सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभी सदस्यों से 500 रुपये सहयोग राशि ली जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भवन के विस्तारीकरण और ओबीसी संगठन के गठन पर भी सहमति बनी।पदाधिकारी रहे मौजूदबैठक में समिति के अध्यक्ष, महासचिव, महिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सभी ने हरेली को भव्य बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी महासचिव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू घनश्याम पारकर कोमल पटेल काशीराम निषाद भूपेंद्र दिल्लीवार राधेश्याम साहू संतोष घराना छगन साहू संतराम सेन छन्नू राम सेन कांतिलाल महिला अध्यक्ष ममता घराना विद्या रावटे पुष्पा शांडिल्य सुखुराम कोसमा हीरा सिंह राणा पी एल महिंद्रा एवं समिति के सदस्यों का योगदान रहा।नोट:- सभी फोटो हरेली 2025 की हैSpread the lovePost navigationबालोद पुलिस को बड़ी सफलता, बकरा खरीदने आए व्यक्ति से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ।