filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65536; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (11, 0);aec_lux: 111.31607;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 34;zeissColor: bright;
दल्ली राजहरा बुधवार 19 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

आज दल्ली राजहरा पावर हाउस वार्ड नंबर 17 में वार्ड वासियों के द्वारा गाडरपुल से पहले पास सुबह 8:00 बजे से चक्का जाम कर दिया था l चक्का जाम के समर्थन में कोड़ेकसा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी पूरी समर्थन के साथ आज स्कूल जाने से मना कर दिया था और वह भी इस चक्का जाम में सम्मिलित हुए थे । जिसके कारण दल्ली माइंस के गेट नंबर 2 से ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी किसी तरह दूसरे रास्तों से ड्यूटी तो पहुंच गए लेकिन बड़े वाहन जो सामान लेकर जगन्नाथ माइंस एवं गोदावरी माइंस में आना-जाना करते हैं वह भी चक्का जाम में फंस गए थे l वार्ड वासीयो ने बताया कि पिछले वर्ष 27 जून 2025 को वार्ड वासियों के द्वारा इसी रोड को लेकर चक्का जाम किया गया था लगभग 6 घंटे तक चली इस चक्का जाम में जगन्नाथ स्टील प्लांट के डी जीएम पंकज सिंह के द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया था कि चार दिन के अंदर रोड का मरम्मत कर दिया जाएगा तथा बारिश समाप्त होने के बाद डामर रोड बना दिया जाएगा । लेकिन 3 महीना बीत जाने के बाद भी काम नहीं होने पर फिर से मोहल्ले वासियों के द्वारा दूसरी बार 18 अगस्त 2025 को चक्का जाम किया गया था । इस बार फिर जगन्नाथ स्टील प्लांट के इंचार्ज डीजीएम रावत राव के द्वारा मामले को संवेदन शील सर बताते हुए बारिश बारिश खत्म होते ही रोड बना देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जगन्नाथ प्रबंधक फिर दूसरी बार मुकर गया । जिससे वार्ड वासियों में गंभीर आक्रोश देखा गया । वार्ड वासियों के द्वारा नगर पुलिस निरीक्षक एवं अनुभागीय अधिकारी को भी रोड के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है । सभी ने बीएसपी प्रबंधक जगन्नाथ स्टील प्लांट एवं नगर पालिका अधिकारियों के साथ मिलकर दो सितंबर 2026 को बीएसपी गेस्ट हाउस में रोड के संबंध में बैठक रखने के बात कही है ।

आज बीएसपी के अधिकारी  सुकांतो  मंडल एवं थाना प्रभारी के समझाइश  के बाद रोड में डाली गई लाल मिट्टी जो कि कीचड़ में तब्दील हो गई थी उसे  साफ किया गया है अब देखना यह है की बरसों पुरानी मांग को लेकर वार्डवासीयो के द्वारा जो धरना प्रदर्शन की जा रही है वह कितना सफल होता है यह 2 सितंबर की बैठक में तय होगी ।

 

आपको बता दें कि यह इस रोड से ग्राम कोंडेकसा धोबेदंड दर्राटोला कुंजाम टोला से बिटाल के ग्रामवासी , कोड़े कसा स्कूल के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला ,गांधी विद्या मंदिर , साई शिशु मंदिर , स्वामी आत्मानंद जैसे लगभग 6 से 7 स्कूल के बच्चे इस स्कूल से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं l

 

 इस रोड की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर की है उन्होंने बताया कि आज से 22 वर्ष से पहले नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के कार्यकाल में यह रोड बना था । तब से अब तक किसी भी नगर पालिका अध्यक्षों ने इस रोड की तरफ ध्यान नहीं दिया । 

 

 वार्ड वासियों ने कहा कि छोटे-छोटे मासूम बच्चे जो स्कूल आते जाते समय कई बार इस रोड में गिर जाते हैं । बच्चों के कपड़ा खराब हो जाते हैं बैग भी गीला हो जाता है देखकर अपने आप में हम लोग को शर्मिंदगी महसूस होती है कि क्या हम लोग इस लायक भी नहीं है कि विरोध कर सकें बरसात में पानी भरा रहने के कारण पता ही नहीं चलता कि रोड कहां है और गड्ढा कहां पर है । हम लोग भी किसी न किसी तरह से बीएसपी से जुड़े हुए हैं । हमारा निवेदन यही है कि जन समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द रोड बनाई जाए ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!