दल्ली राजहरा गुरुवार 20 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन्मदिन मनाने का तरीका बदलकर समाज को नई दिशा देने का काम भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लखानी ने किया। उन्होंने अपना जन्मदिन केक काटकर नहीं, बल्कि मोंगरा दफाई आंगनबाड़ी केंद्र क्र 30, वार्ड क्रमांक 18 के 50 बच्चों को खीर-पूरी, दाल-चावल और केले खिलाकर मनाया। समर्थ लखानी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ समय बिताया। उनके इस कदम से आंगनबाड़ी का माहौल खुशियों और अपनत्व से भर गया।उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को अगर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाया जाए तो वह दिन और भी सार्थक हो जाता है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश है।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेके, जयश्री जैन, भाजयुमो उपाध्यक्ष रोहित साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी चंद्राकर, सिंपा लाऊत्रे, हेमिन रजक सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने समर्थ लाखानी की इस अनुकरणीय पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास तिसरी बार हुआ चक्का जाम वार्डवासियों ने रखी सड़क निर्माण की मांग।l संजय बैस की सजगता से कुसुमकसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की समस्या का समाधान।