दल्ली राजहरा शुक्रवार 21 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जब बात महिला नेतृत्व की हो तो बालोद की बेटियां किसी से कम नहीं। इसका प्रमाण महाराष्ट्र के विश्व प्रसिद्ध आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में देखने को मिला। 18 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ‘आनंदी कुटुम्ब समृद्ध ग्राम’ कार्यक्रम में जिले की दो महिला सरपंचों – पार्वती मंडावी और पिलेश्वरी नेताम ने राष्ट्रीय मंच पर अपने गांव के विकास की कहानी बयां कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पद्मश्री पोपट राव पवार के साथ मंच साझा किया कार्यक्रम में देशभर से आए पंचायत प्रतिनिधियों के बीच दोनों सरपंचों ने पद्मश्री पोपटराव पवार और आत्मीयता यूनिवर्सिटी राजकोट के चेयरमैन स्वामी त्याग वल्लभ जी की उपस्थिति में अपने अनुभव साझा किए। परिवार, समाज में महिला की भूमिका, आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण पर हुए मंथन में बालोद की इन दो जनप्रतिनिधियों के विचारों को खूब सराहा गया। पार्वती मंडावी _ गुजरा की आत्मनिर्भरता की नायिकाग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच पार्वती मंडावी ने बताया कि कैसे उन्होंने स्व-सहायता समूहों के जरिए गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने अपने समूह द्वारा किए जा रहे व्यापक आम वृक्षारोपण की जानकारी दी। राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने इच्छा जताई कि वे अपनी समूह की अन्य बहनों को भी हिवरे बाजार का अध्ययन भ्रमण कराएंगी, ताकि विकास का यह मॉडल गुजरा में भी दोहराया जा सके। पिलेश्वरी नेताम – दुधली में कौशल विकास की ब्रांड एंबेसडर वहीं ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच पिलेश्वरी नेताम ने शासन की कौशल विकास योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण से दुधली के युवाओं और युवतियों को गांव में ही स्वरोजगार मिल रहा है। यह पहल महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। दोनों सरपंचों ने देशभर से आए प्रतिभागियों के सवालों के बहुत ही सटीक और आत्मविश्वास भरे जवाब दिए।प्रशासनिक मार्गदर्शन का परिणाम कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से बालोद जिले के पंचायत प्रतिनिधि आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हिवरे बाजार में पार्वती और पिलेश्वरी की इस उपलब्धि को जिले में पंचायती राज और महिला नेतृत्व की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।Spread the lovePost navigationबालोद में साइबर जागृति अभियान: एक दिन में 2357 छात्र-नागरिकों को दिए गए ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स । निषाद समाज भवन में 10 करोड़ नशामुक्ति महाभियान, डॉ. शिरोमणि माथुर बोलीं – “नशा सोच और समाज दोनों को बर्बाद कर देता है ।”