दल्ली राजहरा शुक्रवार 21 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत बालोद जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में जिले के 13 थाना-चौकी क्षेत्रों में विद्यार्थियों और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए गए।एक दिन में 2357 लोग हुए जागरूकदिनांक 20.08.2026 को जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 2357 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।कहां-कहां हुआ कार्यक्रम थाना मंगचुवा – स्वामी आत्मानंद स्कूल चौकी हल्दी – पैरी के उच्चतर माध्यमिक, प्राथमिक शाला और सरस्वती विद्या मंदिर साइबर सेल दल्लीराजहरा – निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल थाना गुरुर – विद्या कुंज स्कूल थाना दल्लीराजहरा – DAB स्कूल थाना देवरी – फरदफोड़ शासकीय स्कूल थाना सनौद – बासीन शासकीय स्कूल थाना गुंडरदेही – श्री राम विद्या मंदिर पैरी थाना सुरेगांव – हथौद मिडिल स्कूल चौकी पिनकापार – नवागांव हाई स्कूल इसके अलावा ग्राम घोटिया कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ।क्या-क्या बताया गया पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि OTP, PIN, CVV, पासवर्ड और बैंकिंग की कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और सोशल मीडिया अकाउंट को मजबूत पासवर्ड से सुरक्षित रखें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय विशेष सावधानी बरतें। बालोद पुलिस की अपील बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा का संदेश कम से कम 5-10 लोगों तक पहुंचाएं और “एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करें” ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों।साथ ही साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने को सूचना दें।जिला बालोद पुलिस का कहना है कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। Spread the lovePost navigationरक्षाबंधन से पहले वेतन भुगतान की मांग: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन । बालोद जिले की दो सरपंचों ने महाराष्ट्र में दिया महिला सशक्तिकरण का मूल मंत्र: पार्वती मंडावी और पिलेश्वरी नेताम छाईं राष्ट्रीय मंच पर ।