दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541जनपद पंचायत डौंडी अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हार टोला में बच्चों को बड़ी सौगात मिली है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण जनपद पंचायत डौंडी की महिला एवं बाल विकास सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नवीन भवन मिलने से नन्हें-मुन्ने बच्चों सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।कार्यक्रम में अतिथियों का ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। सम्मानपूर्वक अतिथियों को नवीन भवन तक लाया गया, जहां पूजा-अर्चना कर फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य झमित बाई ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के बच्चों की शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है। नवीन भवन से बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में शिक्षा और पोषण मिलेगा। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।मुख्य अतिथि मंजू संजय बैस ने कहा कि बच्चों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केवल पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, संस्कार और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र है। नवीन भवन में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे उनके विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शासन की योजनाओं का लाभ लें और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की मुस्कान ही विकास की सबसे बड़ी सफलता है। ग्राम पंचायत सरपंच लोभन बाई ठाकुर ने स्वागत भाषण में कहा कि नवीन भवन की सौगात से समस्त ग्रामवासी प्रसन्न हैं। इससे नन्हें बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर श्रीमती चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर उप सरपंच जसवंत उर्वशा, पंच तुलसी राम, पुनऊ राम, रमौ बाई, पूजा, गिरधारी, गोवर्धन, ताराम, छगन लाल, फगुवा राम, सुख राम, विमल गौरव, बिस्वा राम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती उर्वशा, निरंजनी सहारे, खिलेश्वरी, मीरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवीन भवन के लोकार्पण पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।Spread the lovePost navigationवन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर के नेतृत्व में वन माफियाओं पर कसा शिकंजा: अवैध लकड़ी परिवहन करते 4 वाहन जप्त । भीगते पानी में शिक्षकों ने किया शंखनाद, अधिकार और न्याय के लिए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ..!