दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डौंडी के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 22 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर आंदोलन का शंखनाद किया।

 

फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य के नेतृत्व में विकासखंड के समस्त शिक्षक पहले अपने-अपने विद्यालय गए, कर्तव्य पूर्ण किया और दोपहर 12 बजे धरना स्थल डौंडी में एकजुट हुए। भीगते पानी में भी शिक्षकों ने जोश के साथ रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य एवं पदाधिकारियों ने बताया कि फेडरेशन ने शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा-सम्मान और न्याय से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया है। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं – TET की अनिवार्यता समाप्त करना, वरिष्ठता के क्रम में पदोन्नति करना, भाजपा के संकल्प पत्र एवं मोदी की गारंटी के तहत वेतन विसंगति दूर करना, पूर्व सेवा अवधि की गणना कर उसका लाभ प्रदान करना तथा VSK एप में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना।

 

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार की ओर से उचित समाधान नहीं होने पर 29 अगस्त को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आगामी प्रांतीय रणनीति के तहत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से संघर्ष के बाद भी समाधान नहीं होने से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

 

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, न्याय और सुरक्षित भविष्य के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष है।

 

इस सफल आंदोलन में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, नकुल अलेन्द्र, शिव कुमार चौरके, सुखराम ठाकुर, रामावतार नेताम, बसंतमणी साहू, ललित कुमार देवांगन, योगेश कुमार, ए. रमेश, बुधराम चंद्राकर, ममता घराना, ममता सोनेश्वर, शबनम खोब्रागड़े, पुष्पांजलि यादव, त्रिवेणी चौरका, आसीम भुसाखरे, झमित बोदेलकर, राजेश्वरी साहू, चित्रलेखा साहू, हेमलता कोसमा, मीनाक्षी सोनी, सुरेश यादव, सोनेश्वर कोर्राम, शारदाचरण देशमुख सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!