दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने मूसलाधार बारिश के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। डौंडीलोहारा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया की उपस्थिति में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने मानपुर चौक पर चक्काजाम कर विरोध जताया। युवाओं का आरोप है कि भाजपा सरकार द्वारा अलग-अलग माध्यमों से जनता को लूटा जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल में दी जा रही सभी छूटों को खत्म कर दरें बढ़ा दी गई हैं तथा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसमें सामान्य से अधिक बिल आने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वयं विधायक अनिला भेड़िया ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ वक्तव्य दिया और मूसलाधार बारिश में युवाओं के साथ चक्काजाम में बैठी रहीं। जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र, राज्य और दल्ली राजहरा की निकम्मी सरकार के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। शासन-प्रशासन की नाकामी के खिलाफ जन आंदोलन से ही बेहतर शासन मिलेगा और मांगें पूरी होंगी। आने वाले समय में युवा कांग्रेस द्वारा लगातार आंदोलन किए जाएंगे।अंत में “बिजली बिल कम करना होगा, स्मार्ट मीटर हटाना होगा” के नारों के बीच विधायक की उपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्ती राम कोसमा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, विवेक मसीह, संतोष पांडेय, विजय जोगदंड, प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष प्रत्याशी साजन पटेल, इंटक युवा अध्यक्ष सनी जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव, कान्हा टांक, के. आशीष, अदीब, प्रशांत राव, शुभम पिपरे, जावेद खान, आकाश सिंह, गौतम, तालिब, परितोष हंसपाल, बालोद युवा कांग्रेस से सुमित शर्मा, देवेंद्र साहू, मोनिश पारकर, वैभव सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationडौंडी बाजार चौक में खूनी वारदात, सफाई के दौरान दो कर्मियों पर टंगिया से हमला आरोपी गिरप्तार । बालोद पुलिस की ईमानदारी को सलाम: सुरेगांव ITI के पास सड़क पर मिले 60,500 रुपये लौटाकर दो आरक्षकों ने जीता दिल ।