दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541
पुलिस की छवि को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन थाना सुरेगांव में पदस्थ दो आरक्षकों ने अपनी ईमानदारी से यह साबित कर दिया कि वर्दी में आज भी इंसानियत जिंदा है। सड़क पर पड़े 60,500 रुपये को लौटाकर आरक्षक अरविंद दोहरे और वरुण कुर्रे ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।

घटना 21 अगस्त 2026 की है। थाना सुरेगांव में पदस्थ आरक्षक अरविंद दोहरे और वरुण कुर्रे ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान ITI सुरेगांव के पास सड़क पर उन्हें नगद 60,500 रुपये पड़े मिले। दोनों ने रकम को अपने पास रखने के बजाय उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी।

 

जानकारी और पतासाजी के बाद पता चला कि यह रकम टूमन लाल निर्मलकर निवासी ग्राम खुर्सीपार थाना बालोद की है। पुलिस ने टूमन लाल को थाना सुरेगांव बुलाया और आवश्यक सत्यापन के बाद पूरी रकम 60,500 रुपये सुरक्षित रूप से उन्हें वापस कर दी। रकम वापस पाकर टूमन लाल के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने बालोद पुलिस का आभार जताया।

 

एसपी ने की सराहना
आरक्षक अरविंद दोहरे एवं वरुण कुर्रे की इस ईमानदारी और संवेदनशील पुलिसिंग की पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने सराहना की है। एसपी ने कहा कि दोनों आरक्षकों का यह कार्य पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि और आमजन के विश्वास को मजबूत करने वाला अनुकरणीय उदाहरण है। दोनों को प्रोत्साहित किया गया।

 

बालोद पुलिस – ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!