दल्ली राजहरा रविवार 23 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 महिला स्व सहायता समूहों को दोना-पत्तल मशीन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को डौण्डी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती लोकेश्वरी साहू पति खेमलाल साहू उम्र 41 वर्ष निवासी औराटोला आवास पारा थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

उन्होंने बताया कि ग्राम औराटोला तहसील डौण्डी में पांच महिला स्व सहायता समूह संचालित हैं – 1. प्रेरणा स्व सहायता समूह, 2. जय बुढादेव स्व सहायता समूह, 3. जय मां स्व सहायता समूह, 4. ज्योति स्व सहायता समूह, 5. जागृति महिला स्व सहायता समूह।

 

इनमें से प्रेरणा स्व सहायता समूह, जय मां स्व सहायता समूह, जय बुढादेव स्व सहायता समूह के सदस्यों और ग्राम कामता की हेमिन भुआर्य ने मिलकर स्वरोजगार के लिए दोना-पत्तल मशीन लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए सभी ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नर्राटोला से 3,89,000 रुपये का लोन लिया था और दिनांक 03/12/2025 को खल्लारी थाना गुंडरदेही निवासी खेमेन्द्र सेन को पैसे दिए थे।

आरोप है कि खेमेन्द्र कुमार सेन ने न तो आज तक दोना-पत्तल मशीन उपलब्ध कराई और न ही एक पैसा वापस किया। पैसा मांगने पर वह हिला-हवाला करने लगा। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 318(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी का पता तलाश किया। मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। आरोपी खेमेन्द्र कुमार सेन पिता बलद राम सेन उम्र 33 वर्ष निवासी खल्लारी थाना गुंडरदेही को आज दिनांक 23/08/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे जिला जेल बालोद में दाखिल किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संजय सिंह, प्रधान आरक्षक 1697 अरविंद यादव, आरक्षक 179 पुकेश साहू, भुवनेश्वर यादव 314, ईश्वर भण्डारी 352 की सक्रिय भूमिका रही।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!