दल्ली राजहरा सोमवार 24 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में आज वह ऐतिहासिक पल आया जिसका इंतजार नगर वासियों को लगभग 50 वर्षों से था। भाजपा सरकार में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के नेतृत्व में बरसों पुरानी पट्टे की मांग को पूरा करने की दिशा में प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।नगर पालिका में कई सरकारें आईं और गईं, हर चुनाव में पट्टा दिलाने का वादा किया गया, लेकिन 5 साल राज करने के बाद सरकार चली जाती और शहर वासियों का सपना सपना ही रह जाता। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पट्टे सहित कई मुद्दों को लेकर जनता से बहुमत मांगा और लोगों ने विश्वास कर तोरण लाल साहू को अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से जिताया।आज अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही उन्होंने राजहरा की जनता के लिए जो काम किया है वह एक मील का पत्थर साबित हुआ। आज दल्ली राजहरा के लगभग 19 वार्डों के 270 एकड़ जमीन के अंदर रहने वाले 5757 परिवारों को 800 वर्ग फीट तक की भूमि में निवासरत लोगों को पट्टा देने के लिए आवेदन फॉर्म भराने की प्रक्रिया प्रथम चरण में चालू हो गई है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में नगर पालिका में जमा की गई समेकित कर की रसीद, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, दो फोटो, राशन कार्ड की फोटोकॉपी फॉर्म भरने के समय लेकर आना होगा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/video_20260824_154234.mp4 तोरण लाल साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने कहा – कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करके दिखाने की हिम्मत रखती है। आज हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के दिशा निर्देश में दल्ली राजहरा में पट्टा वितरण के लिए प्रथम चरण का फॉर्म भराया जा रहा है, जो यहां निवासरत लोगों की बरसों पुरानी मांग थी। जिसे आज पूरा होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से हम घोषणा पत्र के अनुसार कार्य करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए मैंने विभिन्न विभागों में जाकर प्रयास किया, आज वह फलीभूत हुआ है। उसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। सभी नगर वासियों को बधाई देता हूं और हमारे उपाध्यक्ष पिंटू दुबे सहित पूरे नगर पालिका परिषद एवं राजहरा के सभी भाजपा के सहयोगी साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/video_20260824_153625.mp4मनोज पिंटू दुबे, उपाध्यक्ष नगर पालिका ने कहा –कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव जी के सहयोग से दल्ली राजहरा में पट्टा वितरण के लिए प्रथम चरण का फॉर्म भरा जा रहा है, जिसका विधिवत शुरुआत वार्ड क्रमांक 4 से प्रारंभ हुआ है। अपनी जमीन का मालिकाना हक मिले इसलिए सरकार ने पट्टा वितरण का कार्य प्रारंभ किया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/video_20260824_154402.mp4पूरोबी वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा – कि चुनाव के समय जब हमने अपनी घोषणा पत्र में पट्टा वाली बात कही तो लोग हम पर हंसते थे, आज भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह निभाकर लोगों का विश्वास जीत लिया है। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/video_20260824_154659.mp4श्याम जायसवाल, भाजपा युवा नेता ने कहा –कि बरसों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए जिस तरह नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने डेढ़ साल के अंदर में पूरा कर लिया, जो शहरवासी 1950 से पट्टे का इंतजार कर रहे थे वह आज पूरा हुआ है, मैं पूरे प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/video_20260824_154911.mp4संजीव सिंह, वार्ड पार्षद एवं पीआईसी मेंबर ने कहा –कि 800 स्क्वायर फीट के अंदर रहने वाले लोगों के लिए पट्टा वितरण की प्रक्रिया चालू है, जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से शासन की ओर से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं का उन्हें फायदा होगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, वार्ड पार्षद संजीव सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, एल्डरमैन राकेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।दशकों पुरानी मांग के पूरा होने पर समस्त जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जी तथा राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी एवं जिला महामंत्री सौरभ लुनिया जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। यह पहल वर्षों से अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।Spread the lovePost navigationडीजे की धुन पर नाचते-गाते झरन मंदिर पहुंचे वार्ड -5 के कावड़िये, मंदिर और घरों के शिवलिंग का किया जलाभिषेक । दल्ली राजहरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का खुलासा, CCTV फुटेज से पकड़ाया 21 साल का शातिर चोर ।