दल्ली राजहरा सोमवार 24 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 थाना दल्ली राजहरा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पहले से ही अन्य थाना एवं जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260822-WA0073-2.mp4मामले का विवरण इस प्रकार है घटना दिनांक 21 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे की है। वार्ड क्रमांक 27, पुराना गुरुद्वारा राजहरा के सामने खड़ा 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएस 8090 चोरी हो गया। ट्रक चालक योगेश सांगे द्वारा दिनांक 20 अगस्त की रात्रि में ट्रक को खड़ा कर अपने घर चला गया था। रात्रि में ट्रक चोरी होने की सूचना पर प्रार्थी अक्षय कुमार मंडले की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस द्वारा चोरी गए वाहन एवं आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।पतासाजी के दौरान चोरी गया ट्रक ग्राम तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया। घटना स्थल एवं अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। ऐसे पकड़ाया शातिर चोर – जांच के दौरान जप्त वाहन के चालक योगेश सांगे से पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 20 अगस्त को एक संदेही व्यक्ति चालक के साथ वाहन में बैठकर कच्चे से मेटाबोदली-अंतागढ़ गया था। वहां से ट्रक में कच्चा माल लेकर दोनों गिधाली माइंस पहुंचे तथा माल खाली करने के बाद रात्रि लगभग 10:30 बजे राजहरा वापस आए। शर्मा पेट्रोल पंप से डीजल लेने के पश्चात आरोपी को वाहन से उतार दिया गया था।सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य चालकों से पूछताछ के आधार पर संदेही की पहचान हरिवंश सेवता, पिता पवन कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी तहकाल, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर के रूप में हुई। आरोपी घटना कारित कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा रायपुर के सिलतरा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड – आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं –1. थाना सनौद, जिला बालोद – अपराध क्रमांक 80/25, धारा 303(2) BNS2. थाना चारामा, जिला कांकेर – अपराध क्रमांक 125/25, धारा 305(B) BNSआरोपी पूर्व से चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराधों में संलिप्त पाया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की नगर में जमकर सराहना हो रही है।Spread the lovePost navigationतोरण लाल साहू ने किया 50 साल का इंतजार खत्म: राजहरा के 270 एकड़ पर बसे 5757 परिवारों को मिलेगा पट्टा । जल आवर्धन योजना के लिए खोदी गई नई सड़क बनी मुसीबत पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने सुधारने के लिए सौंपे ज्ञापन ।