दल्ली राजहरा सोमवार 24 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में जल आवर्धन योजना का कार्य वार्ड वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसको लेकर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को ज्ञापन सौंपकर खोदे गए नाली की अविलंब मरम्मत कराए जाने की मांग की है।पार्षद पूनम ने ज्ञापन में लिखा है कि जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर 02 में प्रवेश द्वार से आंगनबाड़ी केंद्र तक नाली खोदी गई है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन खोदी गई नाली को ठीक नहीं किया गया है। उसे मात्र मिट्टी से दबाकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण नवनिर्मित सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुका है । संबंधित ठेकेदार के इस कार्य के कारण रास्ता खराब हो गया है तथा लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में व वृद्ध जनों को चलने में परेशानी हो रही है। पार्षद ने ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त कार्य का बिल संबंधित एजेंसी को नगर पालिका द्वारा भुगतान कर दिया गया है, जो कि पूरी तरह अनुचित है, क्योंकि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। जबकि ठेका निविदा में खोदे गई नाली को ठीक करने की शर्त शामिल है।अतः उन्होंने सविनय निवेदन किया है कि उक्त निर्माण एजेंसी को आदेशित कर खोदे गए सड़क को अविलंब ठीक कराया जाए एवं पूर्व की भांति सीसी रोड को बनाया जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अभी कुछ हुई महीने पहले वार्ड में सीसी रोड सड़क का निर्माण किया गया था । ठेकेदार की इस कार्य के कारण सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर संबंधित ठेकेदार के द्वारा सड़क को पूरी तरह से पूर्व की भांति ठीक नहीं किया जाता है तो वार्ड वासियों के द्वारा नगर पालिका के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नगर पालिका अधिकारियों के द्वारा बिना कार्य पूर्ण हुए भुगतान की शिकायत की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी भेजी जाएगी ।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का खुलासा, CCTV फुटेज से पकड़ाया 21 साल का शातिर चोर । भाजपा नेता स्वाधीन जैन ने आत्मानंद स्कूल के 212 बच्चों को न्योता भोज करा कर मनाया जन्मदिन ।