दल्ली राजहरा शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शुक्रवार का दिन बालोद जिले के लिए ब्लैक फ्राइडे बन गया। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के मरका-टोला घाट में सुबह लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक कवर्धा जिले के रहने वाले हैं।कैसे हुआ हादसा …?प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04 QY 5947 जिसमें गेहूं भरा हुआ था, उसके चालक ने लापरवाही और उतावलेपन से सड़क किनारे खड़ी स्वराज माज़दा पिकअप क्रमांक CG 10 BU 7174 को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर पलट गया। ट्रक में भरे गेहूं के बोरे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। पिकअप में बैठे 6 युवक ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 युवक पिकअप सहित दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।गणेश विसर्जन के लिए जगदलपुर जा रहे थे 15 युवकबताया जा रहा है कि कवर्धा जिले की प्रसिद्ध श्री कृष्णा धुमाल पार्टी के 13 युवक रायपुर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम करने के बाद जगदलपुर में डीजे बजाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में मरका-टोला घाट के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का पूरा सेटअप बंधा था। गाड़ी सुधारने के लिए दो साथी मैकेनिक लेने धमतरी गए थे।बारिश हो रही थी, इसलिए बारिश से बचने के लिए सभी 13 लड़के गाड़ी में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।पुलिस ने संभाली स्थितिघटना की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।मृतकों के नाम1. कोमल साहू पिता भगवानी साहू उम्र 20 वर्ष, ग्राम सिलहाटी, थाना बोड़ला, जिला कवर्धा2. अनीश पात्रे पिता विजय पात्रे उम्र 22 वर्ष, ग्राम मानिकपुर, थाना बोड़ला3. दीपक कुम्हार पिता स्व. महेश कुम्हार उम्र 17 वर्ष, वार्ड 17 कुम्हार पारा, जिला मुंगेली4. राजा सावरा पिता इंदल सावरा उम्र 27 वर्ष, मिनीमाता चौक वार्ड 17, कबीरधाम5. कृष्णा चौहान पिता संजय चौहान उम्र 18 वर्ष, ग्राम पोड़ी, जिला कवर्धा6. सुंदर लाल साहू पिता गोकुल साहू उम्र 29 वर्ष, ग्राम कुसुमघटा, थाना बोड़लाघायलों के नामप्रमोद (पिकअप ड्राइवर), अरमान, दीपचंद, भुनेश्वर, गणेश पात्रे, सुंदर साहू और अनमोल।Spread the lovePost navigationनगरीय निकाय के कर्मचारी जाएंगे एक दिवसीय हड़ताल पर, 9 अक्टूबर को तूता में दिखाएंगे ताकत । ज्ञानांजलि भवन में दिवंगत लक्ष्मी पाठक माता जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित, सादगी और शांति की मिसाल थीं “माता जी” ।