कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

कैबिनेट मंत्री किशोर महानंद का लौह नगरी दल्ली राजहरा में भव्य स्वागत, जगन्नाथ मंदिर प्रांगण का किया अवलोकन ।

दल्ली राजहरा शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541
कैबिनेट मंत्री किशोर महानंद :– दल्ली राजहरा की जगन्नाथ रथ यात्रा पूरे जिले में सबसे बेहतरीन, पुरी की तरह लोगों को एक सूत्र में बांधने का कर रहे हैं काम
 कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री किशोर महानंद जी तीन दिवसीय लौह नगरी प्रवास पर दल्ली राजहरा पहुंचे। उनके आगमन से पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के नेतृत्व में मंत्री जी उत्कल समाज एवं नगरवासियों के सहयोग से निर्माणधीन विशाल भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण स्थल पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। मंदिर प्रांगण की भव्यता और समाज के समर्पण को देखकर मंत्री जी काफी प्रभावित हुए।

 

मंत्री जी के आगमन से अभिभूत उत्कल समिति के द्वारा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में एक छोटा सा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ मंत्री जी का स्वागत किया।

स्वागत समारोह में उत्कल समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, सचिव किशोर मंहती, जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू चौधरी, उत्कल समिति की महिला अध्यक्ष माधुरी रथ, उपाध्यक्ष बबीता जेना, लक्ष्मी रीपू, कुनू भंज, नगर पालिका के पार्षद सुरेंद्र बेहरा सहित समाज के सभी गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पुष्पमाला, श्रीफल एवं साल से मंत्री जी का सम्मान किया।

 

अपने उद्बोधन में मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि पूरे जिले का सबसे बेहतरीन आयोजन भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा की रथ यात्रा का आप लोगों के द्वारा किया जाता है। इस आयोजन में पूरे नगरवासियों का सहयोग रहता है। आप सभी पुरी की तरह पूरे देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस तरह सनातन धर्म का प्रचार देश के साथ-साथ विदेशों में भी किया है, आज उसी सनातन परंपरा और धर्म के कारण हमारा देश विश्व गुरु बना है। मैं आप सभी को इस नेक कार्य के लिए बधाई देता हूं।

 

मंत्री जी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों के हित और कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं का लाभ लें और अपने आसपास के लोगों को भी सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास जैसे मोदी जी की उपलब्धियों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में समाज के लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

अंत में समाज के द्वारा श्रीफल एवं साल से किशोर महानंद जी का सम्मान किया गया। पूरा कार्यक्रम भक्ति, उत्साह और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।
Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!