
दल्ली राजहरा गुरुवार 19 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541
आयरन लेडी के साहस, दृढ़ नेतृत्व और गरीबों के उत्थान के कार्यों को किया याद, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय दल्ली राजहरा में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पूरा कार्यालय परिसर “इंदिरा गांधी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, रवि जायसवाल, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, संतोष पांडे, महेन्द्र अप्पू, जोगेंद्र ठाकुर, रामजतन भारद्वाज, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, अजय छाजेड़, श्रीनिवास राव, लक्ष्मण शर्मा, कुलदीप नोन्हारे, अनूप बाम्बेश्वर, धीरपाल नेताम, कृष्ण यादव, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विहार, प्राची सिंहा, मालकी केरकेट्टा, पवेंद्र कोड़प्पा, अरुण भारद्वाज, राजकुमार साहू, जगदीश श्रीवास, दिनेश उर्वसा, राजेश कुमार, हिमेश उर्वशा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा दी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि रखा और गरीबों, किसानों, मजदूरों तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संघर्षपूर्ण जीवन, देश के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और देशहित में किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।





