कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

77 वें संविधान दिवस पर देशभर में उत्साह, हेमंत कांडे ने दी देशवासियों को हार्दिक बधाई..!

दल्ली राजहरा गुरुवार 25 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

“संविधान सिर्फ किताब नहीं, यह घोषणा है, प्रतिज्ञा है, वचन है और हम सभी का समर्पण है !” :– हेमंत कांडे उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा 

भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व, 77 वें संविधान दिवस के अवसर पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस पावन अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष हेमंत कांडे ने भारत के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को परम पूज्य, भारतरत्न, भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान, संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, केंद्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित कर देश को समर्पित किया था।

 “पूरे देश में मनाया जा रहा संविधान दिवस”

 

हेमंत कांडे ने कहा कि इस दिन को संपूर्ण भारत संविधान दिवस के रूप में मनाता है। जगह-जगह संविधान की उद्देश्यिका (प्रस्तावना) का वाचन किया जा रहा है और संविधान के मूल्यों को याद किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों, बलिदानियों के सपनों, दर्शनों, भावनाओं, राष्ट्रभक्ति और 9 दिसंबर 1946 से लेकर 26 नवंबर 1949 तक संविधान सभा में हुए विचार, संकल्पों, प्रस्तावों, प्रावधानों, विनिश्चयों और ऐतिहासिक उद्देश्य संकल्पों को संयोजित कर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान की उद्देश्यिका / प्रस्तावना के रूप में संविधान के मूल दर्शन को प्रस्तुत किया है, जिसे संविधान का दर्पण कहा जाता है।

 “यह संकल्प से अधिक है”

 

अपने भावुक संदेश में हेमंत कांडे ने कहा – “यह संकल्प, संकल्प से अधिक है। यह एक घोषणा है, एक दृढ़ निश्चय है, एक प्रतिज्ञा है, एक वचन है और हम सभी के लिए एक समर्पण है।”

 

अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को संविधान दिवस की पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी से संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

 

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!