दल्ली राजहरागुरुवार 24 अप्रैल 2025भोज राम साहू 989376 5541 आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा द्वारा एक विरोध प्रदर्शन कर भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित कर तहसीलदार व्ही. रूद्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पहलगाम (कश्मीर) में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में था l जिसमें निर्दोष पर्यटकों की जान गई और कई घायल हुए।सर्व समाज समरसता समिति ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से कठोर कार्रवाई की माँग की है। समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में निम्नलिखित माँगें प्रमुख रूप से की गईं:➡️ 1. आतंकवादी हमले की उच्चस्तरीय न्यायिक जाँच कराई जाए।➡️ 2. घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।➡️ 3. पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।➡️4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कठोर एवं प्रभावशाली बनाया जाए।ज्ञापन सौंपते समय समिति ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नागरिकों की सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी घटनाएँ देश की अखंडता को चुनौती देती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात सरकार तक पहुँचाई।Spread the lovePost navigationप्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वाविद्यालय मे पूर्णिमा बहन जी के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का किया सम्मान ! कांग्रेसजनों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि एवं कड़ी कार्यवाही की , की मांग l