
दल्ली राजहरा
बुधवार 18 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
➡️🔥💥”बालोद पुलिस का विशेष अभियान” 💥🔥⬅️
👉 ढ़ाई माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही 20,13,500 रू. हुआ अर्थदण्ड।
👉बालोद शहर में नेशनल हाईवे में खतरनाक अवैधानिक रूप से सड़क किनारे वाहनों पर 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर किया जा रहा है कार्यवाही।
👉नो पार्किंग में खडे वाहनों के पहिया लॉक कर 145 वाहन चालकों पर किया गया है 45,500रू. का जुर्माना।
👉 विगत ढ़ाई माह में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 8009 वाहन चालकों पर किया गया 34,81,800 की कार्यवाही ।
➡️🔥💥समाचार 💥🔥⬅️
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद बोनी फॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान एवं कार्यवाही की जा रही है।
इस विशेष अभियान के दौरान विगत ढ़ाई माह में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 8009 वाहन चालकों से 34,81,800 रू. चालानी कार्यवाही की गई है जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 20,13,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 275 वाहन चालकों पर 1,40,500रू. की चालानी कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि शराब सेवन कर वाहन चलाने पर प्रथम अपराध में 10,000रू. जुर्माना एवं 06 माह की कारावास एवं द्वितीय अपराध पर 15,000रू. जुर्माना एवं 02 साल तक की सजा का प्रावधान है।





