दल्ली राजहरामंगलवार 14 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541आई. ओ. सी. राजहरा के नियमित एवं ठेका श्रमिकों के लाभों एवं सुविधाओं में कटौती के खिलाफ सीटू ने प्रारंभ किया चरणबद्ध निर्णायक आन्दोलन। तीन दिवसीय धरना – प्रदर्शन । 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह धरना प्रदर्शन प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा जो किप्रथम दिन 15-04-2026 – नगर प्रशासन आफिस के सामनेदूसरा दिन 16-04-2026-माइंस अस्पताल के सामने तीसरा दिन 17-04-2026-माइंस आफिस राजहरा के पास सीटू ने आई.ओ.सी. दल्ली राजहरा के नियमित एवं ठेका श्रमिको को आह्वान करते हुए कहा कि खदानों में घटते हुए आयरन और डिपाजिट तथा लगातार कम हो रही मेनपावर की कठिन परिस्थति में भी बेहतर कार्य करते हुए उत्पादन की निरंतरता को बनाये रखा है। विगत कई सालों से हमारी कंपनी अच्छे लाभ की स्थिति में है, किन्तु इसका उचित प्रतिफल नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को नहीं मिल रहा है, उल्टे प्रबन्धन द्वारा श्रमिकों की रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मुलभुत सुविधाओं में निरंतर कटौती किया जा रहा है प्रबन्धन के समक्ष पिछले 02-03 वर्षों से कुछ सामान्य मांग जैसे नियमित कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने से खाली हो रहे क्वार्टरों को ठेका श्रमिकों एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को जरुरत अनुसार थर्डपार्टी/लाइसेंस/रिटेंशन / लीज में दिया जाये, इसी तरह DAV स्कूल में नियमित कर्मचारियों के बच्चे की भर्तियाँ काफी कम हो गई है अतः ठेका श्रमिकों के बच्चों को प्राथमिकता देने व उनके फीस को नियमित कर्मचारियों के समान लिए जाने की मांग सभी यूनियनों द्वारा लगातार किया जा रहा है किन्तु प्रबन्धन इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहा है। टाउनशिप राजहरा की रखरखाव साफ-सफाई व अन्य कार्यों की स्थिति काफी दयनीय बना दिया गया है, जिस पर कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है।माइंस हास्पिटल राजहरा में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रह गया है यहाँ तक की डॉ. मनोज डहरवाल की सेवानिवृति के बाद मेडिसिन के भी कोई डॉक्टर जो की किसी भी हास्पिटल का सबसे प्राथमिक जरुरत है वह नहीं रह गया है। हास्पिटल में स्टाफ नर्स, ड्रेसर, लेब टेक्नीशियन, आफिस अटेंडेंट, अटेंडेंट, एम्बुलेंस अटेंडेंट आदि की भारी कमी है। पिछड़े क्षेत्रों में लगने वाले मेडिकल शिविर के तर्ज पर माह में एक दिन शिविर लगाया जा रहा है, भिलाई रेफरल में अघोषित पाबंदी लगा दिया गया है जिससे कर्मचारी व परिजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नान- फाइनेंशियल रिवार्ड स्कीम पिछले 03 साल से हर बैठकों में सिर्फ आश्वासन बनकर रह गया है।ठेका श्रमिकों के आई.पी. डी. चिकित्सा सुविधा, पुरे वेतन पर 12% सीपीएफ कटौती, सभी ठेका श्रमिकों को ग्रेच्युटी/रिट्रेचमेंट देने की मांग पर पिछले वर्ष 24 जुलाई को हुई हड़ताल में प्रबन्धन ने लिखित आश्वासन दिया था किन्तु इसे पूरा नहीं किया जा रहा है।प्रबन्धन के इस रवैया से श्रमिकों में आक्रोश है। जिसके चलते 16 जनवरी 2026 को माइंस कार्यालय राजहरा के सामने सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर प्रबन्धन को 22 सूत्रीय मांगपत्र दिया गया था। परन्तु प्रबन्धन इस पर आजतक कोई सकारात्मक पहल तक नहीं किया है। अतः श्रमिकों की जायज मांगों पर आन्दोलन के दुसरे चरण में तीन दिवसीय उक्त धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम प्रबंधन के समक्ष किया जा रहा है कि श्रमिकों के जायज मांगों को अनसुना करना नहीं चलेगा ।हम मांग करते हैं किःनान-फाइनेंशियल रिवार्ड स्कीम तत्काल चालू किया जाए, जिसका लाभ ठेका श्रमिकों को भी मिले। अतिरिक्त ड्यूटी में नियमानुसार एक्स्ट्रा वेजेस । आई. ओ.सी. के विभिन्न अनुभागों में अभी तक एक्सटेंडेड क्लस्टर में वरिष्ठ हो चुके कर्मियों को यथोचित (इंजीनियरिंग एसोसियेट/को जूनियर इंजीनियर) प्रमोशन एक्स्वेटर, डंपर एवं डोजर आदि हैवी मशीनरी आपरेटरों को एक्स्लरेट प्रमोशन । इलेक्ट्रिकल सुपरवाईजर परीक्षा पास कर्मचारियों को एक अतिरिक्त ग्रेड / अतिरिक्त इन्क्रीमेंट देकर इलेक्ट्रिकल सुपरवाईजर के रूप में पदस्थापना, माइंस आफिस रोड, MVT रोड, दल्ली माइंस तथा झरन दल्ली जाने के रोड पर ड्यूटी जाने-आने के टाइम पर भारी वाहनों की आवाजाही तथा पार्किंग पर रोक, सभी केंटिनों तथा सभी अनुभागों के रेस्ट रूम में A/C, पर्याप्त नए फर्नीचर तथा शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सभी अनुभागों में कंप्यूटर एवं लेजर प्रिंटर की व्यवस्था खदान कर्मियों को पेंशन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका निराकरण नहीं होने से कर्मचारी को भिलाई एवं EPFO रायपुर का चक्कर लगाना पड़ता है अतः समस्या समाधान हेतु भिलाई CPF कार्यालय से माइंस में एक अधिकारी की पदस्थापना की जाए।टाउनशिप राजहरा के हालात में सुधार के लिए :-आवास आबंटन हेतु नई सीनियारिटी लिस्ट, क्वार्टरों तथा खिड़की-दरवाजों का मरम्मत, पुराने हो चुके इलेक्ट्रिकल वाइरिंग स्विच बोर्ड को बदलने तथा सीलिंग फेन की कमी दूर करने, बचे हुए क्वार्टरों के किचन, टायलेट एवं बाथरूम में टाइल्स, मंगल भवन ओपन एयर थियेटर का मरम्मत, सभी क्वार्टरों की रंगाई पोताई, चोरी व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सभी चौक-चौराहों पर CCTV कैमरा, बचे क्वार्टरों में तार्फेल्टिंग, बेकयार्ड क्लीनिंग, खाली पड़े मैदानों तथा रोड किनारे झाड़ियों की कटाई, जर्जर कोटयार्ड वाल की मरम्मत, जर्जर सीवरेज लाईनों का मरम्मत, खाली पड़े मैदानों की फेंसिंग, मच्छर व मच्छर जनित बीमारियों के प्रभावी रोकथाम व उन्मूलन तथा टाउनशिप की उचित साफ-सफाई हेतु पी. एच. डी. विभाग की बहाली, टाउनशिप में भारी वाहनों के प्रवेश व पार्किंग पर रोक, टाउनशिप से अवैध कब्जे हटाये जाने की स्थायी व्यवस्था, टाउनशिप के सड़क किनारे चेकर टाइल्स लगाने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों को थर्ड पार्टी/लीज/लाइसेंस/रिटेंशन में टाउनशिप में क्वार्टर दिया जाए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260213-WA0026.mp4चिकित्सा सुविधा में सुधार के लिए :-राजहरा माइंस हास्पिटल मे एक मेडिसिन डाक्टर की तत्काल स्थायी नियुक्ति। सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना स्टाफ नर्स, ड्रेसर, लेब टेक्नीशियन, ऑफिस अटेंडेंट, अटेंडेंट, एम्बुलेंस अटेंडेंट आदि की कमी पूरा किया जाए। भिलाई रेफरल पर अघोषित रूप से लगाई गई पाबंदी तत्काल रद्द की जाए एवं रेफरल की पूर्व सामान्य ब्यवस्था बहाल की जाए। एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड की नियमित व्यवस्था लागू की जाए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260213-WA0030.mp4ठेका श्रमिकों के लिए मांगें :-माइंस भत्ता 200 रुपए व रात्रि कालीन भत्ता 180 रुपए प्रतिदिन, आई.पी.डी. चिकित्सा, पुरे वेतन पर 12% सी.पी.एफ. सभी का सभी ठेका में ग्रेच्युटी, जगन्नाथ स्टील पैलेट प्लांट में कार्यरत ठेका श्रमिकों को एडब्लूए राशि, ठेका श्रमिकों के लिए माडल स्टैंडिंग आर्डर लागू कर आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, त्यौहारिक अवकाश दिया जाये, ठेका श्रमिकों की संख्यामें अघोषित 20% कटौती बंद किया जाए। समान प्रकृति के ठेकों में श्रमिकों की श्रेणी एवं वेतन भत्ते संबंधित नियम शर्ते एक समान रखी जाए। ठेका श्रमिकों के वरिष्ठता अनुसार प्रत्येक 05 वर्ष की अवधि पर 2000 रुपए इन्क्रीमेंट दिया जाए ठेका श्रमिकों के बच्चों को DAV स्कूल भर्ती में प्राथमिकता व फीस में कमी, टाउनशिप के रिक्त आवासों को ठेका श्रमिकों को आबंटित किया जाए। वेतन भत्ते, वेतन पर्ची, सुरक्षा सहित सभी श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये । सीटू ने समस्त नियमित व ठेका कर्मचारियों तथा समस्त यूनियनों से अपील है कि उक्त मांगों पर बल प्रदान करने के लिए तीनों दिन के धरना कार्यक्रम को समर्थन देकर शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करें।Spread the lovePost navigationभाजपा जिला अध्यक्ष के हाथों सम्पन्न हुआ अरमूरकसा में पुल निर्माण का भूमिपूजन वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 राजहरा खान को मिला ओवरऑल प्रथम पुरस्कार ।