दल्ली राजहरा रविवार 03 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541ग्राम खैरा माली घोरी (बालोद) निवासी रामधार साहू की सुपुत्री – पूनम साहू, और ग्राम -फाफा मार जिला राजनांदगांव निवासी उत्तम लाल साहू के सुपुत्र – वासुदेव साहू https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260502-WA0078.mp4की शादी मे लोगो को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया । जहां पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ,कामिनी साहू, लक्ष्मी बाई साहू, सुभाष साहू, यशोदा साहू, तीरथ साहू, रेशमा रामबाई, ने फलदार पौधे जैसे आम, कटहल, और गुलमोहर का पौधा भेट किया l 30/04/2026 दिन गुरुवार ग्राम -खैरा जिला बालोद मे विवाह सम्पन्न मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के नारों से गूंज उठा और पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि, आज जब जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी चुनौतियां समाज को घेर रही हैं ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260502-WA0077.mp4तापमान 44° – 45° डिग्री पहुंच गए हैं । ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस कार्यक्रम मे पौधो का भेट प्राप्त कर वधु पूनम साहू, और वर वासुदेव साहू प्रसन्न हुए, दोनों ने पौधो को सुरक्षित स्थान मे रोपण कर संरक्षित करने का संकल्प लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का वचन लिया lSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में भव्य शिला रथ यात्रा संपन्न, आचार्य भगवंतों का मंगल सान्निध्य प्राप्त । घर-घर पहुंचा गायत्री यज्ञ: दल्ली राजहरा, करू टोला व चिखला कसा में सुख-शांति के लिए निःशुल्क अनुष्ठान संपन्न ।