दल्ली राजहरागुरुवार 21 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 सुशासन तिहार 2026 के तहत डौंडी विकासखंड के नगर पंचायत चिखलाकसा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को शासन की दर्जनों योजनाओं का लाभ मिला। अटल चौक में लगे शिविर में जहां अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान मिला, वहीं लापरवाही पर पशु चिकित्सा अधिकारी को मंच से ही फटकार भी लगाई गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भी नाराजगी दिखी।ये गणमान्य रहे मौजूद:शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र कुमार सिन्हा ‘गांधी’, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी , मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अरविंद नाथ योगी सहित सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ: शिविर में 2 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, 4 को किसान क्रेडिट कार्ड, 8 को डिजिटल ऋण पुस्तिका, 5 को ऋण पुस्तिका और 2 को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग से 6 दिव्यांगों को छड़ी प्रदान की गई।छात्रा के मॉडल ने खींचा ध्यानसेजस चिखलाकसा की कक्षा 9वीं की छात्रा डिंपल बक्शी ने ‘वाटर एनर्जी व्हील’ मॉडल प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि यह मॉडल बहते या गिरते पानी की गतिज व स्थितिज ऊर्जा से यांत्रिक या विद्युत ऊर्जा बनाने की प्रणाली है। अतिथियों ने मॉडल की खूब सराहना की।जनगणना में अव्वल, शिक्षक सम्मानित: जनगणना में उत्कृष्ट कार्य कर जिले में द्वितीय स्थान लाने पर प्रगणक जे.एस. ठाकुर, प्राची देवांगन, खुशबू साहू, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश भेड़िया, हेमंत गुप्ता, विजय लक्ष्मी सोनी, लक्ष्मण सिंह कृष्णाने तथा सुपरवाइजर जी.आर. सोढ़ी और बी.आर. मसीहरे को सम्मानित किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी को लगी फटकार:शिविर में ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी यादव के व्यवहार की शिकायत की। आरोप था कि बीमार पशु को अस्पताल लाने को कहते हैं, फोन नहीं उठाते और इलाज के लिए बालोद से टीम बुलानी पड़ती है। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा, “सुशासन तिहार समस्या समाधान के लिए है, कूलर-पंखे में बैठने के लिए नहीं। शिकायतें दूर करें, वरना बड़ी कार्रवाई होगी।” अध्यक्ष कुंती देवांगन ने भी समर्थन किया।राजस्व विभाग नदारद, जताई नाराजगी:कार्यकारिणी सदस्य हितेश डोंगरे ने कहा कि जिस विभाग के आयोजन में शिविर हो रहा है, उसी के जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने नहीं पहुंचे। यह बड़ी विडंबना है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260521-WA0047.mp4श्रम विभाग: 3000 पेंशन योजना की जानकारीश्रम विभाग ने असंगठित श्रमिक कार्ड की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने 60 साल से ऊपर 3000 रुपये पेंशन योजना के बारे में पूछा तो अधिकारी ने बताया कि ‘सियान योजना’ के तहत 59 से 60 वर्ष के बीच आवेदन पर एकमुश्त 20000 या मासिक 3000 रुपये मिलते हैं। पोर्टल में दिक्कत के कारण जानकारी नहीं दी जा सकी।कृषि विभाग: उड़ान पंखा मात्र 2000 में कृषि विभाग ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए एग्री स्टेट पंजीयन अनिवार्य है। पीएम आय संरक्षण योजना में अब समिति के जरिए चना, सरसों, अरहर, उड़द, मूंग की खरीदी होगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मिट्टी की जांच मुफ्त होगी। किसान समृद्धि योजना में नलकूप खनन की जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बाजार में 18-20 हजार का उड़ान पंखा विभाग से मात्र 2000 में मिलेगा। 1670 स्पेयर पार्ट्स बांटने पर पवन कुमार यदु अधिकारी की तारीफ भी की।वन विभाग: 5 एकड़ तक मुफ्त पौधे वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि किसान वृक्ष मित्र योजना में 5 एकड़ तक 5000 पौधे लगाने पर 100 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। मालाबार नीम, बांस, सागौन, नीलगिरी के पौधे उपलब्ध हैं। वन्य प्राणियों से जनहानि पर 6 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख और घायल होने पर 59100 रुपये क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। तेंदूपत्ता संग्राहकों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर को सफल बनाने में नगर पंचायत के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों का योगदान रहा। अंत में उपाध्यक्ष राजू रावटे ने आभार प्रदर्शन किया। (शब्द नहीं सिर्फ चित्र)Spread the lovePost navigationमूक पशु-पक्षियों पर क्रूरता अब पड़ेगी महंगी: जिला प्रशासन सख्त, 3 महीने की जेल और होंगी वाहन जब्ती । पेट्रोल-डीजल की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र सरकार से कीमतें वापस लेने की मांग ।