दल्ली राजहराशनिवार 20 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541वार्डों में पेयजल सप्लाई रोकने को बार-बार काटे जा रहे कॉपर वायर। पालिका अध्यक्ष और पार्षद ने थाने में दी शिकायत, अब तक गिरफ्तारी नहीं ।शहर में पेयजल की समस्या पैदा करने के लिए असामाजिक तत्व केबल चोरी कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने इसे घृणित कार्य बताते हुए जमकर विरोध किया है।अध्यक्ष साहू ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी 27 वार्डों में 160 मोटर पंपों से सुचारू रूप से पानी सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग सप्लाई बाधित करने के लिए सबमर्सिबल के तीन कोर कॉपर केबल वायर काटकर ले जा रहे हैं। इससे पानी बंद हो रहा है और पालिका पर केबल खरीदने का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है।राजहरा थाने में दी शिकायत: पालिका की ओर से 12 जून 2026 को भंडार लिपिक ने थाना प्रभारी दल्लीराजहरा को आवेदन सौंपा। शिकायत में बताया गया कि वार्ड 14 खेल मैदान, वार्ड 1 एसएलआरएम सेंटर, वार्ड 13 सर्म सेंटर, वार्ड 5 फुटबॉल ग्राउंड और वार्ड 15 अन्नपूर्णा मंदिर के पास केबल चोरी हुई है। अन्नपूर्णा मंदिर के पास तो कई बार चोरी हो चुकी है।इसी तरह वार्ड 5 की पार्षद पूसई बाई पूजा साहू ने 11 जून 2026 को आवेदन दिया। उन्होंने लिखा कि 256 चौक शिकारी बाबा वार्ड में शंकर तालाब के गेट को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पानी मोटर के दरवाजे और वाल तोड़े जा रहे हैं और केबल चोरी हो रही है। शाम होते ही शिकारी बाबा और शीतला माता मंदिर के पास शराबियों का जमावड़ा लगता है, जिसमें दूसरे वार्ड के असामाजिक तत्व भी शामिल होते हैं।पुलिस प्रशासन पर सवालपालिका अध्यक्ष ने कहा कि केबल चोरी की कई बार रिपोर्ट थाने में दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उन्होंने थाना प्रभारी से जल्द कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।Spread the lovePost navigation28 जून को दल्ली राजहरा के 27 वार्डों में लगेंगे पोलियो बूथ, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी “2 बूंद जिंदगी की “..! 16 जुलाई को दल्ली राजहरा में निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, सर्व समाज की बैठक में बने फैसले ।