दल्ली राजहरा रविवार 19 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिले में जिओ कंपनी के टावरों पर चोरों ने लगातार धावा बोल दिया है। रिलायंस जिओ इन्फाकाम लिमिटेड के टेक्नीशियन राजकुमार साहू की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने शुक्रवार 18 जुलाई को FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम साल्हे में लगे जिओ टावर के जनरेटर का दरवाजा अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। टावर पर आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए ये जनरेटर लगाया गया है। आज 2 और टावरों में तोड़फोड़ राजकुमार साहू ने बताया कि आज जब वे ग्राम बनगांव और ग्राम जम्ही में रिलायंस जिओ इन्फा काम लिमिटेड के टावरों की जांच करने पहुंचे तो वहां भी जनरेटर रूम के ताले टूटे मिले। दोनों जगहों से कितना डीजल चोरी हुआ है, इसकी गणना की जा रही है। पहले भी हो चुकी बैटरी चोरी टेक्नीशियन के अनुसार पूर्व में ग्राम बनगांव टावर से जनरेटर की बैटरी भी चोरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट लोहारा थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260719-WA0027.mp4https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260719-WA0022.mp4राजकुमार साहू ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि लगातार हो रही चोरी से आपातकाल में दूरसंचार सेवा प्रभावित होने का खतरा है। रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationएसपी किरण गंगाराम चव्हाण के आते ही जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा, अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह ध्वस्त, मिशन नवचेतना के तहत 16 गिरफ्तार । संडे मेगा स्टोरी के 48 वे अंक में आज का विशेष कहानी एक गांव की महिला मुखिया प्रेमा देवी ने ऐसा कार्य कर दिखाया जो पूरे भारत में अद्वितीय है आज उन्हीं की कहानी ।